विदेश

रविवार को मदर टेरेसा को दी जाएगी संत की उपाधि

ईसाई समुदाय में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाली महिला मदर टेरेसा आने वाले रविवार को संत घोषित की जाएंगी। मदर टेरेसा नोबेल पुरस्कार विजेता भी है और उन्हें संत की उपाधि उनकी 19वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर प्रदान की जाएगी।

कोलकाता जोकि उनका सेवा कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा, वहीं वर्ष 1997 में उनका निधन हुआ था। मदर टेरेसा ने करीब चार दशक तक कोलकाता में ही निर्धन लोगों की सेवा की थी। वह एक मिशनरी शिक्षक के तौर पर आरयलैंड के लोरेटो ऑर्डर के साथ कोलकाता पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने मानवता की सेवा के केंद्र के तौर पर चुना।

mother tresa

मदर टेरेसा

वर्ष 1910 में कोसोवर अल्बानिया में जन्मी मदर टेरेसा ने पूरी दुनिया में घर-घर अपनी तक पहचान बनाईं और भारत की नागरिक बनी। टेरेसा ने भारत को अपनाया, साथ ही भारत ने भी दिल से उन्हें अपनाया।

मदऱ टेरेसा के द्वारा वर्ष 1950 में स्थापित ‘मिशनरी ऑफ चैरिटी’ अब तक 133 देशों में काम करता है और इससे करीब 5,000 सदस्य जुड़े हुए हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button