मनोरंजन

OMG! 2019 मे सबसे ज़्यादा लोगों के किया प्रियंका चोपड़ा को सर्च , वजह जान कर रह जाएंगे दंग

Most searched celebrity in 2019: प्रियंका चोपड़ा  बनी  इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च की गईं इंडियन सेलिब्रिटी


Most searched celebrity in 2019: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय करने वाली प्रियंका आज बहुत बड़े मुकाम पर पहुँच चुकी है। प्रियंका चोपड़ा जितनी अच्छी एक्ट्रेस है उतनी ही अच्छी वो इंसान भी है। प्रियंका ने दा स्काई इज़ पिंक प्रियंका से बॉलीवुड में वापसी कर सभी फैन्स का  दिल वापस से जीत लिया। इस बार प्रियंका ने सबका दिल ही नहीं बल्कि पुरे भारत को गर्व महसूस कराया है।

प्रियंका चोपड़ा  बनी  इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च की गईं इंडियन सेलिब्रिटी

जी हाँ, खबरों के मुताबिक़ अक्टूबर 2019 में प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च की गईं इंडियन सेलिब्रिटी बन चुकी है। पहले इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च करने वालो में शाहरुख़ और सलमान का नाम सबसे आगे था लेकिन अब प्रियंका ने इन दोनों को पीछे  छोड़ दिया है इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ  गई है।  2019 अक्टूबर में प्रियंका चोपड़ा को 2 करोड़ 70  लाख बार सर्च किया गया। दूसरे नंबर पर रहे बॉलीवुड के भाई सलमान खान जिन्हें 1 करोड़ 81 लाख बार सर्च किया गया।

और पढ़ें: Dating tips for women: Dear Ladies! पहली डेट के खुमार मे भूल न जाना ये पांच टिप्स

वही बात करे अगर 2018 की तो प्रियंका को इंटरनेट पर 13 करोड़ बार सर्च किया गया था। प्रियंका और सलमान के बाद इस लिस्ट में आते हैं अमरीश पुरी और शाहरुख़ खान जिन्हें एक महीने में 1 करोड़ से भी ज्यादा बार सर्च किया गया। हैरान कर जाने वाली बात यह है की लोग ज्यादातर  एक्ट्रेस और एक्टर को सर्च करते है लेकिन एक बेहतरीन एक्टर का कलाकार  को सर्च करना यह ज़ाहिर करता है की लोग आज भी फिल्मों और एक्टिंग में इंटरेस्ट दिखाते है।अमरीश पूरी भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके किरदार को फैन्स आज भी पसंद और याद  करते है।

इसके अलावा इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 7वे नंबर पर है। फिलहाल बात करे  प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो वो अभी एक वेब सीरीज के शूट में व्यस्त चल रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button