पॉलिटिक्स

जेएनयू मामले पर क्या बोले मोहन भावगत?

जेएनयू मामला ठंडा होने का नाम ही नही ले रहा, संसद में तो यह मुद्दा गर्माया रहा ही है, साथ ही साथ कई नेता भी इसपर टिप्पणी करने से पीछे नही हटते।

जेएनयू परिसर में देश विरोधी नारों के विवाद पर अब आरएसएस प्रमुख मोहन भावगत ने भी पहली बार अपनी टिप्पणी की है। भावगत ने सिंधुतई सपकल के सम्मान समारोह के दौरान कहा कि आजकल देश में भारत माता की जय बोलने के लिए लोगों को सिखाना पड़ता है।

rss

हांलाकि उन्होंने इसपर टिप्पणी करते हुए जेएनयू का नाम नही लिया।

गौरतलब है कि 9 फरवरी को जेएनयू परिसर में कुछ छात्रों पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है, जिसमें से कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन कल जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जमानत मिल गई है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button