भारत

लंदन के मैडम तुसाद म्युजियम में पीएम मोदी की मोम की प्रतिमा का हुआ अनावरण

लंदन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोम की प्रतिमा का उद्धघाटन किया गया है। अब आम लोग भी नरेंद्र मोदी की मोम की प्रतिमा देख सकेंगे।

आपको बता दें, इससे पहले इस प्रतिमा को लंदन से दिल्ली लाया गया था, खास पीएम को दिखाने के लिए।

इस प्रतिमा में मोदी क्रीम कलर का कुर्ता-पजमा और जैकेट पहने नमस्कार करते हुए खड़े हैं।

madame-tussauds-modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोम की प्रतिमा, मैडम तुसाद म्युजियम, लंदन

गौरतलब है कि यह प्रतिमा 4 महीने में बनकर तैयार हुई, जिसपर 1 लाख 50 हजार पाउंड का खर्चा किया गया है।

आपको बता दें, मैडम तुसाद म्युजियम लोकप्रिय लोगों के मोम के पुतलों से मशहूर है। यहां, बराक शाहरूख खान, सलमान खान, ऐर्श्वया राय बच्चन व अमिताभ बच्चन जैसी भारतीय मशहूर हस्तियों का पुतला पहले से ही मौजूद है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button