विदेश

अफ्रीकी देशों के दौरे पर पीएम मोदी, मोजाम्बिक में हुआ भव्य स्वागत

चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर कल रात रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मोजाम्बिक पंहुच गए हैं। मोजाम्बिक के बाद मोदी साउथ अफ्रीका, तंजानिया और केन्या जाएंगे।

मोजाम्बिक के शहर मापुटों पंहुचे नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। यहीं से मोदी अपने दौरे की शुरूआत करेंगे।

मोदी की इस यात्रा का लक्ष्य अफ्रीकी महाद्धीप से भारत के रिश्ते का और भी अधिक अच्छे बनाना है। जिसमें आर्थिक क्षेत्र एंव लोगों के संपर्क के मामलों इसमें प्रमुख है।

प्रधानमंत्री मोजाम्बिमक के बाद दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया तथा केन्या जाएंगे।

अफ्रीकी यात्रा का फोकस हाइड्रोकार्बन, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि तथा खाद्य क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर रहेगा।

Back to top button