लेटेस्ट

Milkha Singh Birthday: भारत के फ्लाइंग सिख मना रहे है आज अपना 90th जन्मदिन

Milkha Singh Birthday: क्यों बुलाते थे मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख?


भारतीय दिग्गज दवक मिल्खा सिंह का आज 90वा जन्मदिन है। एशियाई गेम्स में 4 मैडल और कमनवैल्थ में 1 मैडल जीतने वाले मिल्खा सिंह के रफ़्तार की तो पूरी दुनिया दीवानी है। मिल्खा सिंह को ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश में भी जाना जाता है और इन्हे पाकिस्तान जैसे देश से भी प्यार मिलता रहा है।

किसने दिया ‘फ्लाइंग सिख’ का टाइटल?

3 बार ओलिंपिक चैंपियन मिल्खा सिंह पार्टीशन से पहले वाले भारत के गोविंदपुरा में रहते थे लेकिन वो आज़ादी के बाद भारत आ गए । मिल्खा सिंह की प्रतिभा और रफ़्तार का इतना जलवा था कि  पाकिस्तानी प्रधानमंत्री फील्ड मार्शल अयूब खान ने ‘द फ्लाइंग सिख’ का नाम दिया था। मिल्खा सिंह पर बनी  फिल्म में भी इस घटना को दिखाया गया है। जब पाकिस्तान के स्टेडियम में मिल्खा का  नाम गूंजने लगा था क्यूंकि उन्होंने लाहौर के धावक अब्दुल खालिक को हराया था और फिर सारा स्टेडियम  उनकी जीत से झूम उठा था। दौड़ के बाद मिल्खा सिंह को पदक पहनाते हुए अयूब खान ने कंधा थपथपाकर कहा, ‘आज मिल्खा दौड़ नहीं उड़ रहे थे इसलिए हम उन्हें फ्लाइंग सिख के खिताब का नवाज़ा हैं।’

और पढ़ें: क्यों लगानी पड़ी थी इंदिरा गाँधी को इमरजेंसी?

काश मिल्खा ने पीछे मुड़  कर नहीं देखा होता:

जब मिल्खा सिंह की बात होती है तो रोम ओलंपिक्स का नाम अपने आप आजाता है। मिल्खा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी आदत थी कि वो हर दौड़ में एक दफा पीछे मुड़कर देखते थे। रोम ओलिंपिक में दौड़  ख़त्म होने के बहुत नजदीक थी और उन्होंने जबरदस्त ढंग से शुरुआत भी की थी । हालांकि, उन्होंने एक दफा पीछे मुड़कर देखा और शायद वो वही चूक गए थे।

मिल्खा सिंह की बायोपिक:

मिल्खा के जीवन पर आधारित एक बॉलिवुड फिल्म भी बन चुकी है। साल 2013 में ‘भाग मिल्खा भाग’ नाम से बनी इस फिल्म में मिल्खा का रोल फरहान अख्तर ने निभाया था। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button