भारत

महबूबा मुफ्ती बनी जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री!

लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार जम्मू कश्मीर में सरकार का गठन हो गया है। महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनते हुए शपथ ग्रहण की। राज्यपाल एनएन वोहरा ने उन्हें 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलवाई। वहीं बीजेपी विधायक दल के नेता डॉ निर्मल सिंह उप मुख्यमंत्री बने।

बीजेपी-पीडीपी की इस गठबंधन सरकरा में 16 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री हैं।

mehbooba-mufti2

गौरतलब है कि 7 जनवरी को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौच के बाद जम्मू-कश्मीर में गवर्नर रूल लगा दिया गया था।

आपको बता दें, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के शपथ ग्रहण सामारोह से कांग्रेस ने दूर रहने का फैसला लिया है। कांग्रेस का मानना है कि बीजेपी-भाजपा का गठबंधन अपवित्र है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button