सेहत

लम्बे समय तक मास्क पहनने से हो सकती है कई परेशानियां: फॉलो करे ये टिप्स

लम्बे समय तक मास्क पहनने से होने वाली समस्या


कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है पूरी दुनिया में लगातार इस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। अब तो न सिर्फ इसके संक्रमण के मामले बढ़ रहे है बल्कि इससे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए पिछले 7,8 महीने से वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन के ट्रायल पर लगे हुए है। जब तक हमे इसकी वैक्सीन नहीं मिल जाती। तब तक हमारे पास खुद को साफ़ रखने और अपने आस पास साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के अलावा और कोई भी विक्लप नहीं है। वैसे तो ये एक अच्छी बात हैं।  सभी लोगो को बार बार ये बात समझाई  जा रही है कि जब भी वो भीड़ -भाड़ वाली जगहों पर जाये तो मास्क पहन कर ही जाये। लेकिन लगातार 10, 12 घंटे मास्क लगाने से लोगो को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  तो चलिए आज हम आपको लम्बे समय तक मास्क पहनने से होने वाली समस्याओं से बचने के उपाय बबतायेगे।

चश्मे पर बार-बार भांप बनने की दिक्कत: लगातार 10, 12 घंटे मास्क लगाने से वैसे तो सभी लोगों को समस्या हो रही है लेकिन जो लोग भी चश्मा पहनते है उनको खासकर लम्बे समय तक मास्क पहने से चश्मे पर भाप आने और कान के पीछे दर्द होने की समस्या झेलनी पड़ रही है। अगर आप इस दर्द से बचना चाहते है तो चश्मे को मास्क के ऊपर पहने। इससे आप चश्मे पर आने वाले भाप से बच जायेगे और अगर कान के दर्द से बचना है तो आप मास्क की डोरी को कान में फसाने की जगह पिन से बालों में फसा सकते है इससे आपको भाप और कान दर्द दोनों ही समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

और पढ़ें: बदलते मौसम में होने वाले फ्लू और कोरोना वायरस में क्या हैं अंतर?

मास्क का ढीला होना: अपने देखा होगा कि कुछ लोगों का चेहरा छोटा होता है जिसके कारण मास्क उनके फेस पर फिट नहीं आता। जब वो मास्क लगाते है तो मास्क ढीला सा हो जाता है ऐसे में आप मास्क की दोनों डोरियों को पीछे ले जाकर पेपर क्लिप से जोड़ लें। इससे आपका मास्क ढीला नहीं होगा।

मुंहासे: लम्बे समय तक मास्क लगाने से आपके फेस पर बहुत सारा पसीना आता रहता। जो आपके फेस पर मुंहासों का कारण बन सकता है इसलिए आपको घर आते ही सबसे  पहले फेस वॉश से अपना फेस अच्छी तरह से धोना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button