कैंसर से पीडित इस क्रिकेटर का हुआ निधन!
खेल जगत से एक बेहद ही दुखद खबर आई है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो अब इस दुनिया में नही रहे…! जी हां 53 वर्षिय मार्टिन क्रो लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। आज सुबह मार्टिन ने अपनी आखिरी सांस ली।
2012 में मार्टिन को मालूम पड़ा कि उन्हे लिम्फोमा है, लिम्फोमा खून में होने वाला एक तरह का कैंसर होता है। जिसके बाद उन्होंने खुद को धीरे-धीरे समाजिक जीवन से दूर कर लिया था।
क्रिकेट जगत से सन्यास लेने के बाद क्रो ने लेखक, प्रसारणकर्ता और मेंटर के रूप में अपनी अलग छवि बनाई।
आपको बता दें, क्रो ने न्यूजीलैंड के अब-तक के सबसे शानदार बल्लेबाज में से एक थे। उन्होंने 77 टेस्ट मैचों में 45.36 की औसत से 5,444 रन दर्ज बनाए हुए हैं। वहीं अपने करियर में 17 शतक बनाए हैं।
सन् 1985 में क्रो को विज़डन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना गया था। यह नही 1992 के वर्ल्डकप में उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया था।