Mango Seed Health Benefits आम की गुठलियों में छुपे हैं सेहत के रहस्य, इसे फेंकने की न करें गलती

Mango Seed Health Benefits: क्या आप भी आम खाकर फेंक देते हैं उसकी गुठली? जानें इसमें छुपे सेहत के राज
Highlights:
. आम सिर्फ टेस्टी ही नहीं होता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
. आम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।. आम में विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
Mango Seed Health Benefits:गर्मियों का मौसम आ चुका है और साथ ही आ गया है आम का मौसम। इस स्वादिष्ट फल का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है और इसके वजह होती है आम की खासियत। आम सिर्फ टेस्टी ही नहीं होता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।आम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आम में विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
आम के फायदे की बात करें, तो एक्सपर्ट्स और कई अध्ययन यह मानते हैं कि रोजाना आम के सेवन से कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, आंखों की समस्या आदि से बचने में काफी मदद मिल सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ आम ही नहीं बल्कि इसकी गुठली भी सेहत के लिए कई तरीके से लाभदायक है।
Anti-abortion ppl will really be like "That right there could grow up to be the nex president of the United States!"
IT'S A FVCKIN MANGO SEED, MAHKENEDEIGH!! IT'S GOING TO GROW UP TO BE A MANGO TREE!! pic.twitter.com/y3nyRQNz91— Quercus?F?ckwarcus (@birboak) May 4, 2022
आम के आम गुठलियों के दाम वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। तो कुछ ऐसा ही है। आम के साथ उसकी गुठली भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप आम के गुठलियों को फेंक देते हैं तो आप गलती करते हैं। आम की गुठलियों से कई सारी सेहत से जुड़ी समस्याओं के निदान में मदद मिलती है। आम की गुठलियों में कोलेस्ट्रॉल, डायरिया, हार्ट से जुड़ी परेशानियों से लड़ने की क्षमता है और शायद यह आप में से कुछ लोग ही जानते हैं। तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं आम की गुठलियों में छिपे उन रहस्यों से जो आपके सेहत के लिए हैं बहुत खास।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को करता है कम
आम की गुठली ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में बहुत मददगार होती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है। आम की गुठली के पाउडर का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत सहायक होता है।
हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद
आम की गुठली हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और आम की गुठली का पाउडर खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।लेकिन ध्यान रहे कि आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए पाउडर का सेवन बहुत कम मात्रा में करें। आप एक बार में 1 ग्राम तक का उपयोग कर सकते हैं।
There is. A big one. In the ripe fruit (what you see) the seed is covered by hard seed coat, but in raw mango (green and sour like in pic) has seed with soft seed coat. The seed can be take out roasted and eaten with salt and pepper. Has a astringent smoky taste. pic.twitter.com/5qEZjL4CfW
— Hrishikesh Hardikar (@HrishikeshHard2) May 6, 2022
पाचन को करता है तेज
जो लोग एसिडिटी की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं उनके लिए आम की गुठली का पाउडर इसका बहुत उत्तम उपाय है। आम की गुठली फिनोल और फेनोलिक यौगिकों से भरी होती है, जो पाचन में सहायता करती है। आम की गुठली में एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से पाउडर का सेवन शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। अगर आप पेट के किसी भी समस्या से गुजर रहें हैं तो आम की गुठली इसके लिए रामबाण है।
Read More- Ayurveda Tips:क्या आयुर्वेद की तरह आपकी मां और नानी भी मना करती है इन फ्रूट्स के बाद पानी पीने को?
दांतों के लिए भी है असरदार
आम की गुठली विटामिन सी से भरपूर होता है। आम की गिरी का पाउडर स्कर्वी रोगों के लिए एक जादुई उपाय की तरह काम करता है। इसे आप गुड़ और चूना के साथ सेवन कर सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि एक भाग आम की गिरी के पाउडर में दो भाग गुड़ और चूना मिलाकर उसका सेवन करना है। आप आमतौर पर विटामिन सी की अपनी दैनिक खुराक को पूरा करने के लिए इसका सेवन भी कर सकते हैं।