लाइफस्टाइल

छोटी आंखों के लिए मेकअप टिप्स !

आंखों का मेकअप आपके चेहरे को खूबसूरत बनाता है, आंखें बड़ी हो तो क्या कहना। लेकिन हर किसी की आंखें बड़ी नहीं होती। ऐसे में आज हम छोटी आंखों के लिए कुछ मेकअप टिप्स दे रहे हैं, जिसकी मदद से उनकी आंखें बडी और खूबसूरत बन जाएंगी।

1

  • छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए मसकारा का इस्तेमाल जरूरी है। मसकारा, आंखों की ऊपरी और निचली पलकों पर लगाएं। इसे लगाने से आंखों की पलकें सीधी हो जाती है और वह सामान्य से बड़ी दिखती है।
  • लाइनर को आंखों से थोड़ा आगे तक भी लगा सकते हैं। इससे आंखें बड़ी दिखेंगी। आईलाइनर, मसकारा इफेक्‍ट को बढ़ाता है। छोटी आंखें होने पर निचले हिस्‍से पर लाइनर कभी न लगाएं।
  • आंखों के नीचे वाले हिस्से में सफेद काजल लगाएं, जिससे आंखों का लुक बढ़ा दिखाई देगा।
  • आंखों पर आईशेडौ लगाने से आंखों का हिस्सा खुद-ब-खुद बड़ा दिखाई देता है। आईशेडौ के लिए आप हल्का पिंक, ब्राउन या पिच कलर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button