भारत

हमारे बीच नहीं रही महान साहित्यकार महाश्वेता देवी

समाजिक कार्यकर्ता और हिंदी व बंगाली लेखिका महाश्वेता देवी का गुरूवार को 90 की उम्र में निधन हो गया है। 23 जुलाई को मेजर हार्ट अटैक की वजह से उन्हें कोलकाता के बेलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।

MAHASWETA-DEVI

महाश्वेता देवी

बताया जा रहा है कि दोपहर 3.16 मीनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर्स की माने तो पिछले हफ्ते उनकी तबीयत में सुधार होने लगा था, लेकिन सोमवार से एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

आपको बता दें, महाश्वेता देवी सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-सा लेखिका थी। उन्होंने देश के कई बड़े-बड़े आन्दोलनों में हिस्सा लिया। वहीं इसके साथ उन्होंने बतौर पत्रकार, लेखक, साहित्यकार और आंदोलनकर्मी के रूप में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button