भारत

लखनऊ की इन खास गुंजिया की कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे आप..!

होली के त्यौहार पर गुंजिया सबसे पसंदीदा व्यंजन होता है। होली के रंग के साथ गुंजिया की मिठास का एक अलग-ही मजा होता है। होली के अवसर पर इस बार यूपी की राजधानी लखनऊ में एक खास तरह की गुंजिया सुर्खियां बटौर रही है।

जी हां, यहां सोने की वर्क वाली गोल्डन गुंजिया मिल रही है, जिसकी कीमत सुनकर एक बार तो आप जरूर चौंक जाएंगे। इसकी कीमत 42,000 रूपए से लेकर 47,000 रूपए तक के बीच की है।

holi-golden- work Gujiya

इसकी कीमत ही इसकी खासियत नही बल्कि इसकी एक और खासियत यह है कि बिना फ्रिज के भी इसे महिनों तक रखा जा सकता है।

गुंजिया के ऊपर सोने के वर्क के साथ गुंजिया के अंदर मिश्रण में चिलगोजा, स्वर्ण भस्म, पिस्ता जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण चीजें मिली है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button