धार्मिक

जाने गणेश भगवान के किस रुप से मिलती है सुख-समृद्धि

बुधवार को की जाती है गणेश की पूजा


इस साल की गणेश चतुर्थी लगभग खत्म होने वाली है। देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने बड़े हर्षोल्हास के साथ गणेश भगवान की घर में स्थापना की और अगले कुछ दिनों में उन्हें अपने घर से विदा कर देंगे।

 lord Ganesh
lord Ganesh

हिंदू शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक देवता की पूजा एक विशेष में की जाती है। जिससे की आपको सुख और समृद्धि मिली। इसी तरह भगवान गणेश की पूजा बुधवार को करने से आपको सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।

तो चलिए आज आपको बताते है भगवान की किस-किस रुप की किस दिन पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पन्ना गणेश

गणेश जी का ये स्वरुप छात्रों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक क्रिया के अनुसार पन्ना गणेश का पूजा करने से यश की प्राप्ति होती है।

सफेद गणेश

सफेद रंग के गणेश जी की मूर्ति को एक विशेष पेड़ की जड़ से बनाया जाता है। धार्मिक रुप से स पेड़ का काफी महत्व है। इसे गणपति श्वेतर्क कहा जाता है। घर मे गणेश जी की इस मूर्ति को रखने और विधि विधान पूर्वक इसकी पूजा करने से घर से नकरात्मक उर्जा खत्म होती है।

सिल्वर गणेश

धन लाभ की कामना रखने वाले लोगों को सिल्वर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। अगरर आपको धन की कामना है और धन प्राप्ति एवं लाभ चाहते हैं तो आपको रीति अनुसार गणेश जी के इस रुप की पूजा करनी चाहिए।

मूंगा गणेश

मूंगा गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है। इस रुप में गणेश जी की पूजा करने से शत्रु परास्त होते हैं।

चंदन गणेश

पारिवारिक क्लेश को खत्म करता है चंदन गणेश। चंदन गणेश की पूजा करने से परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते प्रगाढ़ता आती है और परिवार में सुखमय माहौल रहता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button