विदेश

पाकिस्तानी मूल के बस ड्राइवर का बेटा बना लंदन का मेयर

पाकिस्तान के एक बस ड्राइवर का बेटे सादिक खान अब लंदन का मेयर बन चुका है। इसी के साथ वह लंदन के पहले ऐसे मेयर बने हैं जो मुसलिम है। लेबर पार्टी के नेता सादिक खान ने कंजर्वेटिव पार्टी के जैक गोल्डस्मिथ को हरा कर यह पद हासिल किया है। सादिक को 57 फीसदी व गोल्ड स्मिथ को 43 फीसदी वोट मिले थे।

सादिक खान
सादिक खान

Source

आपको बता दें, सादिक खान की छवि मोदी विरोधी है। जब मोदी यूके आए थे, जब उन्होंने मोदी के अगवानी के प्रोग्राम में हिस्सा नही लिया था और उनका विरोध किया था।

कौन हैं सादिक खान..?
सादिक खान पाकिस्तान मूल के व्यक्ति हैं, उनके पिता पाकिस्तान के एक ड्राइवर थे। 1970 में सादिक का जन्म लंदन में हुआ, उनके 7 भाई और 1 बहन हैं। 20 वर्ष तक की आयु में सादिक ने बेहद ही गरीबी का सामना किया, उनके पिता रेड बस चलाया करते थे, वहीं उनके भाई मोटर मकैनिक हैं।
15 साल की आयु से सादिक लेबर पार्टी के मेंबर हैं। उन्होंने ह्यूमनराइट्स लॉयर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी, जिसके बाद वह सांसद बने। 2005 में वह लेबर पार्टी के सांसद चुने गए। वहीं 2009-10 में वह गॉर्डन ब्राउन गवर्नमेंट में मिनिस्टर पद के रहे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button