Heatwave: लू से बचना है तो इन 7 बातों का रखें खास ध्यान
Heatwave, गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लू यानी Heatwave का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाते ही शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।
Heatwave : तेज गर्मी में रहें सुरक्षित, लू के लक्षण और बचाव की गाइड
Heatwave, गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लू यानी Heatwave का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाते ही शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप सावधानी नहीं बरतते, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। लू लगना एक मेडिकल इमरजेंसी होती है और इसके कुछ खास लक्षण होते हैं, जिन्हें पहचानना बेहद जरूरी है।
लू लगने के 7 प्रमुख लक्षण
1. तेज बुखार (104°F या उससे अधिक): लू लगने पर शरीर का तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
2. बेहोशी या चक्कर आना: ज़्यादा देर तक तेज धूप में रहने पर शरीर जवाब देने लगता है और चक्कर या बेहोशी की स्थिति बन जाती है।
3. शरीर में पसीना न आना: गर्मी में पसीना आना आम है, लेकिन लू लगने पर शरीर से पसीना आना बंद हो जाता है, जो खतरनाक संकेत है।
4. स्किन का लाल या गर्म हो जाना: शरीर का रंग बदलना, जलन होना और त्वचा का ज्यादा गर्म हो जाना लू के लक्षण हैं।
5. सांस लेने में परेशानी: हीटवेव से शरीर का सिस्टम डिस्टर्ब हो जाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
6. धड़कनों का तेज़ हो जाना: दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज़ हो जाती है, जिससे घबराहट और बेचैनी महसूस होती है।
7. जी मिचलाना या उल्टी आना: लू लगने पर पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे मतली और उल्टी की शिकायत होती है।
Read More : Face Masks: सनटैन से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू फेस मास्क
लू से बचने के लिए रखें इन 7 बातों का ध्यान
1. धूप में निकलने से बचें: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें, क्योंकि यह समय सबसे ज्यादा गर्म होता है।
2. पर्याप्त पानी पिएं: शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
3. हल्के और सूती कपड़े पहनें: गर्मियों में शरीर को ढकने वाले ढीले, हल्के और सूती कपड़े पहनें।
4. छाता, टोपी या गमछा जरूर लें: बाहर जाते समय सिर को ढकें, ताकि सीधी धूप से बचा जा सके।
5. ठंडी चीजों का सेवन करें: नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत जैसे घरेलू उपाय शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।
6. तैलीय और भारी भोजन से बचें: ऐसे खाने से शरीर में गर्मी और थकावट बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य खाना खाएं।
7. बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें: ये उम्र वर्ग लू के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं, इसलिए इन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है। गर्मी से बचने के लिए सतर्क रहना ही सबसे अच्छा उपाय है। अगर ऊपर बताए गए कोई लक्षण दिखें, तो देरी ना करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं। समय पर इलाज जान बचा सकता है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com