हॉट टॉपिक्स

KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – 26th September

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें


1. डोनाल्ड ट्रंप ने फिर रखा बातचीत का प्रस्ताव पर भारत अपने रुख पर बरकरार

जम्मू काशमीर की परेशानी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया बड़ा बयान उन्होंने कहा कश्मीर के लिए जो हो सकेगा वो ज़रूर करेंगे। वहीं दूसरी ओर भारत जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर अपने पहले के रुख पर बरकारार है।

2. भारतीय विदेश मंत्री US में बोले-पाकिस्तान ने खड़ी की है आतंक की इंडस्ट्री, नहीं कर सकते ‘आतंकिस्तान’ से बात

एस जयशंकर ने कहा पाकिस्तान एक टेरर देश है और जिस देश में टेररिज्म हो वहां बात नहीं की जा सकती। आगे उन्होंने अपनी बात बढ़ाते हुए कहा की पाकिस्तान से बात करने में कोई दिक्कत नहीं है पर टेर्रोरिस्तान से बात में है।

3. बिहार में महागठबंधन को लेकर फिर से छिड़ी महाभारत, राजद पर लगा आरोप

बिहार में पांच सीटों पर उपचुनाव होने वाले है और अभी से ही उसकी सीट को लेकर महाभारत छिड़ चुकी है। वहीं राजद पर आरोप लगाया जा रहा है की उन्होंने महागठबंधन नेताओ के साथ बैठक की थी

4. 1 अक्टूबर से SBI के 6 नियम जायेगे बदल, हर खातेदारी को ये बात जाननी है जरूरी

देश के सब से बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अगर आपका खाता है तो आपको बता दे की SBI ने अपने नियमों में बदलाव किया है। दरअसल एसबीआई की तरफ से 1 अक्टूबर से कुछ सर्विस चार्ज में बदलाव किए जा रहे हैं।

5. पुणे में हुई बाढ़ जैसी हालत, 10 की मौत, स्कूल-कॉलेज हुए बंद

पुणे में जारी भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कटराज कनाल की दीवार गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं।

6. परमाणु ऊर्जा है अब भी भारत के लिए चुनौती : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का सदस्य न बनाए जाने से परमाणु ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ईंधन की आवश्यक आपूर्ति बाधित हो रही है और अगर यह समस्या हल कर ली जाती है तो देश बाकी विश्व के लिए आदर्श बन सकता है

7. PM मोदी को ‘भारत का पिता’ कहने पर ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भारत का पिता’ (फादर ऑफ इंडिया) कहने पर बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को देश के महान अतीत और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में जानकारी नहीं है।

और पढ़ें: देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें

8. तीन साल बाद मिलेगा देश को नया आर्मी चीफ, रणबीर सिंह व एसके सैनी रहे आगे

भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं, जिसके चलते उनके उत्तराधिकारी यानी नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

9. झरखंड में दो नाबालिक लड़कियों के साथ 5 लड़को ने किया गैंग रपे

स्कूल कैंपस में दो सगी बहनों के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार की रात गोधर के आकाश वर्मा और उसके चार दोस्तों ने मिलकर उनके साथ दरिंदगी की थी।

10. ट्रम्प बोले PM मोदी ने पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर दिया करारा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ट्रंप ने कहा कि कश्मीर पर मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट जवाब दे दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि मोदी और इमरान इस मसले को सुलझा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button