हॉट टॉपिक्स

KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – 22th September

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें


1. दिसम्बर 2021 तक अंतरिक्ष में मानव को भेजेगा भारत – इसरो चीफ के. सिवन

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने 21 सितंबर को कहा कि देश दिसंबर 2021 तक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान-2 के ‘लैंडर’ विक्रम को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की इसरो की योजना बेशक पूरी नहीं हो सकी हो लेकिन इसका ‘गगनयान’ मिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  चन्द्रयान-2 का ऑर्बिटर साढ़े सात वर्षों तक डेटा देगा।

2. GST रजिस्ट्रेशन के साथ आधार लिंक करना होगा जरूरी

जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक गोवा में हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। जीएसटी के अंतरगत टैक्स देने वाले करदाताओं के रजिस्ट्रेशन को आधार से लिंक करने का भी फैसला किया गया। इसके अलावा रिफंड का दावा करने के लिए 12 डिजिट यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अनियवार्य करने पर भी चर्चा हुई। काउंसिल ने जून में जारी उस सर्कुलर को भी वापस लेने का फैसला किया, जिसमें कहा गया था कि कुछ मामलों में एक कंपनी की ओर से डीलर को दी गयी अतिरिक्त छूट पर भी माल और सेवा कर लगेगी।

3. तीन  नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने किया मोदी को सम्मानित करने का विरोध, बिल गेट्स के फाउंडेशन को लिखी चिट्ठी

तीन नोबेल पुरस्कार विजताओं ने अपनी चिट्ठी में यह आरोप लगाया है की मोदी के नेतृत्व में “भारत एक बेहद खतरनाक और घातक अराजक माहौल में फंस गया है। जिसके वजह से मानवाधिकार और लोकतंत्र को नुक्सान पहुँचा है। जिसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी को अवार्ड देने का विरोध जताया है।

4. दिल्ली से विजयवाड़ा जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट तूफान से क्षतिग्रस्त, क्रू मेंबर्स हुए घायल

दिल्ली से विजयवाड़ा जा रहे एयरइंडिया की फ्लाइट आंधीतूफान की चपेट में आने से झतिग्रस्त हो गया है. इस दुर्घटना में विमान के चालक दल के सदस्य भी घायल हो गए हैं।  दरअसल एयर इंडिया की फ्लाइट AI-467 दिल्ली से शाम 7:28 पर कर्नाटक के विजयवाड़ा के लिए उड़ान पर था। इसी दौरान विमान आंधीतूफान की चपेट में आ गया। खबरों के मुताबिक इस घटना में किसी भी यात्रा के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

5. कर्नाटक में उपचुनाव की घोषणा के बाद टूटा कांग्रेस-JDS का गठबंधन

कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन संकट में है। राज्य में जेडीएस ने 15 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है।  बता दें कि राज्य में उपचुनाव 17 में से 15 सीटों पर हो रहा है जहां के विधायक अयोग्य ठहराए गए हैं। उपचुनाव की घोषणा राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने की। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में विधानसभा की 15 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

6. टीवी पत्रकार रहीं सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया

उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की ओर से 21 सितंबर को इसकी जानकारी दी गई।

7. यूपी में सब इंस्पेक्टर के लिए निकलेंगी 5623 वैकेंसी, अक्टूबर में कर सकेंगे अप्लाई

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर के 5623 पदों पर भर्ती की जाएगी। 5623 पदों पर सीधी भर्ती होगी। अक्टूबर में अभ्यर्थी दारोगा भर्ती के लिए अपने आवेदन कर सकेंगे।

और पढ़ें: देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें

8. ह्यूस्टन में PM मोदी से मिल भावुक हुआ कश्मीरी, हाथ चूमकर बोला 7 लाख पंडितों की ओर से शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलते हुए कश्मीरी पंडित भावुक हो गए। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

और पढ़ें ह्यूस्टन में PM मोदी

9. श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान ने घोषित की टीम

विश्व कप की टीम में जगह बनाने से चूकने वाले आबिद अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, उस्मान शिनवारी और मोहम्मद नवाज को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया है। नए मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि वह टी20 और एकदिवसीय के लिए अलग-अलग टीम बनाना चाह रहे हैं, जहां फिटनेस को काफी अहमियत दी जाएगी।

10. अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित गौरव गिल की कार से 3 लोगों की मौत

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित गौरव गिल की कार 21 सितंबर को राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप की रेस के दौरान एक मोटरसाइकिल से जाकर टकरा गई।  इस दौरान गिल की कार से कुचलकर 3 लोगों की मौत हो गई।न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक ये हादसा शनिवार सुबह हुआ। हादसे के बाद आयोजकों ने इंडियन कार रैली का जोधपुर चरण को रद्द कर दिया है। इस हादसे में एक बच्चे समते 3 लोगों की जान चली गई।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button