हॉट टॉपिक्स

KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – 17th September

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें


1. PM मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले बोले ट्रंप- भारत- पाक  के साथ करूंगा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका जा रहे हैं।  वे शहर में ‘हाउडी मोदी’ रैली को संबोधित करेंगे।  इस रैली में उनके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रहेंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अगले हफ्ते पीएम मोदी से मुलाकात करूंगा। भारत और पाकिस्तान के साथ बैठक करूंगा। मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच बहुत प्रगति हो रही है।

2. कर्नाटक में क्रैश हुआ डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का एक अनमैन्ड एरियल व्हीकल  आज  सुबह कर्नाटक में हादसे का शिकार हो गया।  चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे यूएवी दुर्घटनाग्रस्त हुआ । यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी है।  इसका आज ट्रायल किया जा रहा था।  मौके पर डीआरडीओ के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

3. आज नासा का ऑर्बिटर एलआरओ भेजेगा विक्रम की तस्वीरें

नासा का लुनार रिकॉनियसैंस ऑर्बिटर (एलआरओ) जैसे ही चांद के इस हिस्से के आसमान से गुजरेगा, वहां से वह विक्रम की तस्वीरें भेजेगा। हालांकि, ये तस्वीरें धुंधली भी हो सकती हैं। एलआरओ परियोजना वैज्ञानिक नोआ पेट्रो के मुताबिक, नासा ये तस्वीरें इसरो के वैज्ञानिकों को मुहैया कराएगा, ताकि चंद्रयान-2 मिशन के विक्रम के बारे में सटीक आकलन किया जा सके। इन तस्वीरों से विक्रम की सही हालत का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

4. मायावती को झटका, राजस्थान में बसपा के सभी विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी छह विधायकों ने 16 सितंबर  को सत्तारूढ़ दल कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया।साथ ही कांग्रेस  में विलय का पत्र विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सौंप दिया। जोशी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बसपा के विधायकों ने मुझे पत्र सौंपे हैं।

5. मलेशियाई पीएम का दावा- PM मोदी ने नहीं की जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक को कभी भी मलेशिया से वापस भेजने का अनुरोध नहीं किया। यह दावा मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने किया है।  उन्होंने कहा कि कई देश जाकिर नाइक को अपने यहां पनाह देना नहीं चाहते हैं।  मैं पीएम मोदी से मिला था लेकिन उन्होंने जाकिर नाइक को वापस भेजने के लिए कुछ नहीं कहा।

6. इजराइल में वोटिंग आज, नेतन्याहू की नजर रिकॉर्ड बनाने पर

आज मंगलवार को इजरायल में आम चुनाव हो रहे हैं और देश की जनता अपने नए प्रधानमंत्री के चयन के लिए आम चुनाव के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है।  इजराइल में 6 महीने के अंदर दूसरी बार आम चुनाव हो रहे हैं।

Read more: KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – (16th September 2019)

7. 2022 में चीन की मदद से पहला पाकिस्तानी जाएगा अंतरिक्ष- फवाद चौधरी

पाकिस्तान के केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान 2022 तक अंतरिक्ष में पहला यात्री भेजने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन  उसकी मदद करेगा।  उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के लिए चयन प्रक्रिया 2020 में शुरू हो जाएगी। फवाद चौधरी ने भारत  के चंद्रयान 2  मिशन को ट्रोल किया था, जिसके बाद दुनियाभर में उनकी और पाकिस्तान की जबरदस्त फजीहत हुई थी।

8. सऊदी अटैक से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 261 अंकों की गिरावट के साथ बंद

सऊदी अरब में आरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले से दुनिया भर के शेयर बाजार में 16 सितंबर  को गिरावट देखने को मिली।  भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे।  शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई।  इस हमले से कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई।  इसकी वजह से भारत में भी तेल कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखा गया।

9. अजहरुद्दीन के बेटे की दुल्हन बनेंगी सानिया मिर्जा की बहन अनम

हाल ही में सोशल मीडिया पर अनम ने एक  फोटो शेयर की है, उसमें साफ तौर पर लिखा है कि ब्राइड टू बी, यानी होने वाली दुल्हन।  तस्वीर में अनम के पीछे जो गुलाबी रंग के गुब्बारे सजाए गए हैं, उन पर ब्राइड टू बी लिखा गया है और अनम इस फोटो में मुस्कुराती हुईं नजर आ रहीं हैं।

10. एशेज सीरीज ड्रॉ के बाद ऑस्ट्रेलिया नंबर 4 पर, भारत टॉप पर बरकरार

इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर की और घरेलू सत्र का सकारात्मक अंत किया जिसमें टीम विश्व कप भी जीतने में सफल रही।सीरीज ड्रॉ खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 56-56 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और पाकिस्तान का अभी खाता नहीं खुला है

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button