हॉट टॉपिक्स

Labour Day 2020: क्यों मनाया जाता है 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसके पीछे की कहानी? 

Labour Day 2020: 1 मई को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस


Labour Day 2020: आपको बता दे की 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को मई दिवस के नाम से जाना जाता है, इसकी शुरुआत 1886 में अमेरिका के शिकागो में उस समय शुरू हुई थी, जब मजदूर मांग कर रहे थे कि काम की अवधि आठ घंटे हो और सप्ताह में एक दिन की छुट्टी हो। धीरे-धीरे यह दुनिया के कई देशों में फैल गया। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। भारत में पहली बार 1 मई 1923 को लेबर डे मनाया गया था। पहली बार लेबर डे किसान पार्टी ने आयोजित किया था। इस दौरान लाल झंडे का इस्तेमाल किया गया था जो मजदूर वर्ग को प्रदर्शित करता है। लेबर डे के मौके पर दुनिया के 80 से अधिक देशों में छुट्टी होती है।

क्यों गए थे मजदूर हड़ताल पर? 

1886 में अमेरिका के मजदूर 8 घंटे काम और सप्ताह में एक दिन की छुट्टी मांग को लेकर 2 लाख मजदूरों ने देशव्यापी हड़ताल कर दी थी। उस समय मजदूर सातों दिन 12-12 घंटे लंबी शिफ्ट में काम किया करते थे और सैलरी भी कम हुआ करती थी। हड़ताल के दौरान ही शिकागो की हेय मार्केट में एक धमाका हुआ था जिसके बाद पुलिस ने मजदूरों पर गोली चला दी। सात मजदूरों की घटना में मौत हो गई थी। उस समय अमेरिका के बच्चों को भी मुश्किल हालात में काम करना पड़ता था। अमेरिका में बच्चे फैक्ट्री, खदान और फार्म में खराब हालात में काम करने को मजबूर थे।

और पढ़ें: इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर जानिए B- Town के 5 ब्रिलियंट डांसर के बारे में

मजदूर दिवस के मौके पर कुछ दिल छू जाने वाले मैसेंज  जो आप अपने कामकाजी दोस्तों को भेज सकते है
किसी को क्‍या बताएं कि कितने मजबूर हैं हम,
बस इतना समझ लीजिए कि मज़दूर हैं हम !!
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं !!!
अगर इस जहां में मज़दूर का न नामों-निशां होता,
फिर न होता हवा महल और न ही ताज महल होता !!!
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं !!!
ज़दूर ऊंचाई की नींव है,
गहराई में है पर अन्धकार में क्‍यों,
उसे तुच्छ ना समझना, वो देश का गुरूर है !!!
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं !!!

Back to top button