सेहत

जाने क्यों शमी का पौधा का आपके घर में होना है बेहद जरूरी, मिलता है देवी देवताओं का आशीर्वाद

अगर बचना है शनि देव के कुप्रभाव से तो शनिवार को घर के बाहर लगाएं शमी का पौधा


हमारे शास्त्रों के अनुसार पेड़ पौधों में देवी देवता का वास माना जाता है। शायद इसी लिए हमारे हिंदू धर्म में हमेशा से ही बहुत सारे पेड़ पौधों की पूजा करने की परंपरा रही है। शास्त्रों के अनुसार इन पेड़ पौधों से आपको बहुत सारी नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। जिसमें से एक है शमी का पौधा। मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को घर पर लगाने से हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। आपको बता दें कि शमी के पौधे का संबंध भगवान शनि से होता है। शास्त्रों के अनुसार शमी का पौधा भगवान शिव और शनि दोनों को ही बहुत ज्यादा प्यारा होता है। आपको बता दें कि शनिवार को घर में शमी का पौधा लगाने से शनि देव के कुप्रभाव से बचा जा सकता है तो चलिए विस्तार से जानते है शमी के पौधे और शनि दोष से बचने के उपाय।

और पढ़ें:इम्यूनिटी बूस्ट करने में बेहद फायदेमंद है एलोवेरा जूस, जाने इसके और फायदों के बारे में

  1. मान्यताओं के अनुसार पेड़ पौधों में देवी देवता का वास होता है। इसलिए उनकी पूजा अर्चना की जाती है। अगर हम शमी के पौधे की बात करें तो इसमें भगवान शनि का वास होता है। इसलिए शनिवार को शमी पौधे में उड़द की दाल और काले तिल चढ़ाये जाते है जिसके कारण शनि का दुष्प्रभाव कम होता है।
  2. क्या आपको पता है शनिवार के दिन शमी के पौधे को घर पर लगाने से हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है और जो भी व्यक्ति इस इस पौधे को लगता है उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है। साथ ही साथ उससे शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है।
  3. क्या आपको पता है शनिवार को शमी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। जिसके कारण धीरे धीरे घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है। और परिवार बना है।
  4. क्या आपको पता है शमी के पौधे में एक छोटा सा शिवलिंग रख कर हर शनिवार को उसमें जल चढ़ाने और विधि विधान से पूजा करने से शनि भगवान की  कुदृष्टि से बचा जा सकता है।

शमी का पौधा लगाते समय रखें इन बातों ध्यान

आपको बता दें कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शमी के पौधे को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता हैं। इसलिए इस पौधे को लगाते समय आपको हमेशा साफ मिट्टी की प्रयोग करना चाहिए। इतना ही नहीं इसे जिस भी गमलें में लगाएं वह साफ सुथरा होना चाहिए। साथ ही साथ इसे लगाते समय सही जगह का चुनाव करना चाहिए। इसे ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां पर कोई भी व्यक्ति न थूके और गंदगी न फैलाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं

info@oneworldnews.com

Back to top button