सेहत

जानिए क्या होते है सर्दियों के फलों के फायदे

सर्दियों के फलों के फायदे


इस ठंड के मौसम में लोग अक्सर सर्दी, ज़ुखाम और रूखी त्वचा जैसी चीज़ों से काफी परेशान रहते है। तभी ऐसे मौसम में सभी को ज़रूरत है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की। सर्दियो में मिलने वाले फल बहुत ही लाभदायक होते है। वो इसलिए क्योंकि उनमें पोषक तत्त्व काफी होते है। तभी ये फल सिर्फ सेहत के लिए नहीं पर त्वचा के लिए भी।

तो जानिए की क्या है इन फलों के फायदे :-

  • केला

केले में सभी फलों की तरह बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक और खनिज पदार्थ होते है। पर उनके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, राइबोफ्लेविन और बी5 भी होता है। केले का सेवन करने से सभी आम बीमारियां ठीक होती है और तो और रक्तहीनता की बीमारी भी ठीक हो जाती है।

फल
केला
  • संतरा

संतरे में विटामिन-सी की मात्रा बहुत ही अधिक होती है जो आपके कोषाणु को बेहतर करती है। ये आपको कैंसर से लड़ने में मदद करता है और कैंसर होने की संभावना भी घटाता है। यही नहीं, इसका रस किडनी संबंधित बीमारियो से बचाता है। इसका सेवन करने से आपकी त्वचा भी बेहतर होती है। संतरे आपका रक्त-चाप भी नियमित रखते है।

यहाँ पढ़ें : जानें प्रेग्नेंसी के दौरान किस फल से मिलता है कौन सा विटामिन

  • अंगूर

अंगूर में भी कई फायदेमंद पोषक तत्व होते है जो हमे स्वस्थ रहने में हमारी मदद करते है। अंगूर का सेवन करने से कब्ज़ ठीक होती है और आपका पाचन भी सुधारता है। मधुमेह, दिल की तकलीफे, रक्त चाप और माइग्रेन जैसी बीमारियो से आपको बचाता है। ये आपकी हड्डियां भी मज़बूत करता है। यही नहीं, बहुत अधिक थकावट कम करने के लिए अंगूर लाभकारी होता है।

फल
अंगूर
  • अनार

संतरे के तरह अनार में भी विटामिन- सी की मात्रा अधिक होती है। इसी के साथ साथ इसमें विटामिन- के और पोटासियम की मात्रा भी ज़्यादा होती है। अनार का सेवन करने के कई बीमारियो से बचा जा सकता है। जैसे की:- दिल के रोग, कैंसर, अल्ज़हेइम्र्स और मोटापा। आर्थराइटिस और जोड़ो के दर्द में अनार बहुत ही लाभदायक होता है। अनार खाने से आपकी याद रखने की क्षमता भी बढ़ेगी।

यही नहीं अगर इन सभी फलों के छिलकों का प्रयोग अगर त्वचा पर किया जाए तो उससे त्वचा निखरती है और बेहतर भी होती है। इन सर्दियो के फलों के इस्तेमाल से त्वचा को सभी अवाश्यक पोषक तत्त्व मिलते है। और इनका सेवन करने से पूरे शरीर को फायदा होता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button