सुझाव

जानिये स्वप्न फल के प्रभाव !

आखिर क्यों दिखते हैं मृत परिजन सपने में ?


आज हम बात करेंगे उन सपनों के बारे में जिसकी वजह से हम अपने सपनों में अपने मृत परिजनों को देख लेते हैं। कभी न कभी सबने ऐसी परिस्थिति का सामना जरुर किया होगा। बहुत सारे लोग इसे अपने मन का भ्रम मानते हैं। लेकिन जो लोग ऐसे स्वप्न देखते हैं खास कर ऐसे लोगों को इस बात को जानने की बड़ी उत्सुकता होगी कि इन सपनों का मतलब क्या है? आखिर क्यों उन्हें अपने मृत परिजनों के सपने दिखते हैं? आज हम इसी बारे में बात करेंगे की आखिर मरे हुए स्वजनों के सपने में दिखने का क्या तात्पर्य है।

सपने या मन का भ्रम
सपने या मन का भ्रम

आइए जानें मृत परिजनों के सपने में दिखने के कुछ असामान्य प्रभाव:-

मृत परिजन और उनका साथ
  1. जब भी कोई मृत व्यक्ति सपने में दिखता है, वो हमेशा स्वस्थ दिखेगा चाहे वो अपने जीते जी कितना ही ज्यादा बीमार रहे हो।
  2. कभी-कभी मृत परिजन आने वाले मुसीबतों से आगाह करने के लिए भी हमारे सपनों में आ जाते हैं।
  3. कई बार मौत के बाद भी लोगों से अपनों का मोह नहीं जाता है। इन आत्माओं को मोक्ष नहीं मिल पाता जिसकी वजह से उनकी आत्माएं अपनों की चिंता में उनके आस-पास ही भटकती रहती है।
  4. स्वप्न में दिखने वाले मृत परिजनों की आवाज नहीं होती। ऐसे में वह सिर्फ इशारों से और हाव-भाव से अपना उद्देश्य बयान करते हैं।
  5. मृत स्वजनों का सपनों में दिखना सकारात्मक होता है क्यूंकि सपनों में दिखने वाला इंसान एक अलग ही ऊर्जा का एहसास कराता है। इससे सुबह जागने के बाद आंतरिक सुकून का एहसास कराता है।
  6. सपनों में हमारे मृत परिजनों का दिखना हिम्मत और प्रेरणा प्रदान करता है क्यूंकि उनका अचानक से गायब हो जाता है तो कोई भी मजबूत व्यक्ति टूट सकता है, ऐसे में उसी स्वजन का दिखना हमारा भरोसा देता है कि वो परिजन हमारे आस-पास ही है और हमें देख रहा है।
  7. कुछ लोगों को उनके मृत परिजन लाइफ में अच्छा करने के लिए एक तरह से प्रेरित भी करते हैं। अपने मृत परिजनों के दिखाए हुए मार्ग पर चल कर भी लोग अपना जीवन सफल बनाते हैं।
  8. वहीँ कभी-कभी कुछ लोग अपने मृत परिजनों को सपने में देख कर बुरी तरह से डर जाते हैं, और तो और बीमार भी पद जाते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us atinfo@oneworldnews.in

Back to top button