सेहत

44 की उम्र में भी दिखना चाहते हैं हॉट, तो पूजा बत्रा से लें इंस्पिरेशन

जाने पूजा बत्रा के योगासन के बारे में


योगा हमारे लिए कितना जरूरी है और इससे हमेंकितने फायदे मिलते हैं ये शायद हमेंआपको बताने की जरूरत नहीं है। योग हमारे ज़िन्दगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक सभी इससे अपने रोजाना के रूटीन में शामिल करते है। अगर हम बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने सोशल अकाउंट पर अक्सर योग करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करते रहते है। शिल्पा शेट्टी और मलाइका के योगा पोज़ के बारे में भला कौन नहीं जानता। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है पूजा बत्रा के योगासन के बारे में। जिनके कारण वो 45 की उम्र में भी बेहद हॉट और सेक्सी लगती है।

https://www.instagram.com/p/CN6YoUOsCa0/?utm_source=ig_web_copy_link

और पढ़ें: क्या आप जामुन के ऐसे अनोखे फायदों के बारे में जानते हैं..

त्रिकोणासन: त्रिकोणासन खड़ी मुद्रा में करने वाला एक बेहद ही महत्वपूर्ण योगाआसन है। इस योगासन को करते हुए आपका शरीर त्रिकोण की आकृति का हो जाता है। यह त्रिकोणासन योगासन कमर दर्द से हमें छुटकारा दिलाने के साथ हमे मोटापा घटाने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं, इस त्रिकोणासन योगासन से डायबिटीज पर भी काबू किया जा सकता है।

पादांगुष्ठासन: पादांगुष्ठासन एक बेहद ही कठिन योगासन है लेकिन पूजा बत्रा अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ इस कठिन आसन को भी कर लेती है। इस पादांगुष्ठासन योगासन में पैर के अंगूठे पर पूरे शरीर का भार होता है। आपको बता दे कि इस योगासन से पैरों की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है।

https://www.instagram.com/p/CPR89OlsmKL/?utm_source=ig_web_copy_link

पद्मा मयूरासन: पद्मा मयूरासन योगासन को करना भी कोई आसान आम नहीं है। आपको बता दे कि पद्मा मयूरासन योगासन करते हुए हमारा शरीर मोर की तरह हो जाता है। यह एक हैंड बैलेंसिंग आसन है। इस योगासन से आपको पेट और पाचन संबंधी सभी विकारों से जड़ से छुटकारा मिल जाता है। यह पद्मा मयूरासन योगासन शरीर तो फिट रखता है। साथ ही साथ यह योगासन चेहरे की चमक दमक को बनाए रखने में भी फायदेमंद होता है।

सेतुबंधासन: यह बात तो आप जानते ही होंगे कि पुल को सेतु भी कहा जाता है। यह हम इसलिए पूछ रहे है क्योंकि अब हम सेतुबंधासन योगासन के बारे में बात करने वाले है इस योगासन में हमे अपने शरीर को सेतु यानी की ब्रिज के आकार में करना होगा। इसलिए इसे योगासन को सेतुबंधासन कहा जाता है। इस योगासन से पीठ की मासपेशियों को मज़बूती मिलती है साथ ही साथ फेफड़ों और थायरॉइड के लिए भी इसके बड़े फायदे होते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button