मनोरंजन

जानिए कौन थे किशोर कुमार, उनके जन्मदिन पर जाने उनसे जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

क्या था किशोर कुमार का बचपन का सपना?


बॉलीवुड के सदाबहार सिंगर और एक्टर किशोर कुमार को भला कौन नहीं जानता। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में हुआ था। किशोर कुमार नामी बंगाली गांगुली परिवार में जन्मे थे। किशोर कुमार का बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। उनके पिता कुंजीलाल गांगुली एक जाने माने वकील थे। साल 1987 में किशोर कुमार को दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। किशोर कुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं  लेकिन आज भी उनकी आवाज का जादू हम सबके बीच बरकरार है। चलिए आज किशोर कुमार के जन्मदिन पर जानते है उनसे जुडी कुछ खास बातें।

(Image source: Google)

और पढ़ें: जाने कौन है ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ कहलाने वालीं शकुंतला देवी

किशोर कुमार से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

1.  किशोर कुमार बॉलीवुड के सदाबहार सिंगरों में से है उन्होंने फिल्म ‘हाफ टिकट’ फिल्म में ‘आके सीधी लगी दिल पे’ गाने को महिला और पुरुष दोनों की आवाजों में खुद गया था।

2. क्या आपको पता है किशोर कुमार ने सिर्फ बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना के लिए 245 गाने गाए थे? इसके अलावा उन्होंने जितेंद्र, देव आनंद और अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स के लिए भी गाने गए थे।

3. क्या आपको पता है जब हमारे देश में इमरजेंसी लगी थी तो उस समय कांग्रेस की एक रैली होनी थी जिसमे किशोर कुमार को गाने के लिए बोला गया था परन्तु इस रैली में गाना गाने से किशोर कुमार ने मना कर दिया था जिसके बाद इमरजेंसी तक ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर किशोर कुमार के गानों को बैन कर दिया गया था।

4.  किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘5 रुपैया 12 आना’ उनके एक कर्ज पर आधारित था। जब किशोर कुमार कॉलेज में पढ़ते थे तो उस समय उनके ऊपर 5.75 रुपये उधार थे। इसी उधारी से प्रेरित होकर किशोर कुमार ने यह गाना गाया था।

5. किशोर कुमार बॉलीवुड के इतने मशहूर सिंगर और एक्टर होने के बाद भी उनके कोई दोस्त नहीं थे। कहा जाता है कि किशोर कुमार अक्सर पेड़ों से बातें किया करते थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button