भारत

खतीबे अकबर का हुआ निधन, अखिलेश यादव दे जताया दुःख!

शुक्रवार को लखनऊ के मशहूर वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर का निधन हो गया  है। खतीबे अकबर के नाम से प्रसिद्ध मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर 88 वर्ष के हो चुके थे, वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

dharma-guru

गौरतलब है कि खतीबे अकबर को पहले लखनऊ के ही एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर बाद में उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां उनका एक हफ्ते तक इलाज चला। लेकिन किडनी फेल होने कि वजह से उनका निधन हो गया।

खतीबे अकबर के मृत शरीर को दिल्ली से लखनऊ उनके आवास पर लाया जा रहा है। इसके अलावा सीएम अखिलेश यादव ने खतीबे अकबर के निधन पर दुःख जताया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button