स्वादिष्ट पकवान

खजूर शेक

ऐसे तो शेक अपने स्वाद के लिए पीया जाता है, लेकिन खजूर का शेक न केवल स्वाद के लिए बल्कि सेहतमंद शरीर के लिए पीया जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं.. कैसे बनाए सेहतमंद स्वादिष्ट खजूर का शेक!

खजूर शेक
खजूर शेक

सामग्री- आधा कप खजूर, काजू, दूध, इलायची पाउडर।

विधी- सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर टुकड़ों में पतला-पतला काट लें। काजू को भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब खजूर के टुकड़ों को मिक्सर में डालिए, काजू डालिए और थोड़ा सा दूध डालकर बारीक होने तक पीस लें। अब बचा हुआ दूध और इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह फैट लीजिए।

आपका खजूर का शेक तैयार है।

Back to top button