लाइफस्टाइल

बी-टाउन की सक्सेसफुल एक्ट्रेसस जिन्होंने लांच किया अपना खुद का ब्रांड

कटरीना ने किया अपना खुद का मेकअप ब्रैंड लॉन्च


बॉलीवुड की वो सक्सेसफुल एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस से सभी का दिल जीत लिया। फैशन में क्या ट्रेंड चल रहा है इन सभी की जानकारी हमें इन्ही एक्ट्रेस से ही मिलती है। इसी वजह से हमारे देश में सेलेब्स फैशन इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा हैं। यही वजह है कि हमारे देश में ऐसे बहुत सारे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने काम से हटकर फैशन और ब्यूटी ब्रैंड्स लॉन्च किए हैं।जिन्हे फैशन में काफी रुचि हैं।

आज हम आपको बताएँगे बी- टाउन के कुछ ऐसे एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपना खुद का फैशन ब्रांड लांच किया और इन ब्रांड्स के जरिये इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

1.  कटरीना कैफ

कटरीना अपने बोल्ड लुक को लेकर अक्सर बी- टाउन में काफी सुर्खियों में रहती है। कटरीना 22 अक्टूबर  को अपना मेकअप ब्रैंड ‘के’ Kay लॉन्च कर रही हैं। जिसमे आपको  ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलेंगे जो ऑनलाइन कॉस्मेटिक स्टोर नायका पर मिलेंगे।। कटरीना ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दी है।

2. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण वैसे तो बॉलीवुड की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस है साथ ही उनका फैशन सेसं भी काफी अच्छा है। दीपिका ने 2015 में ऑनलाइन फैशन स्टोर myntra के साथ अपना फैशन लेबल ‘आल अबाउट यू बाय दीपिका’ की शुरुआत की। जिसमे आपको इंडियनवेयर और वेस्टर्नवेयर दोनों ही मिल जाएंगे जो 1500 रुपये से शुरू होंगे।

3. सोनम कपूर और रिया कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन आइकॉन है और वो अपने सभी फैशन लुक से सभी को इंस्पायर करती है। सोनम कपूर ने अपनी छोटी बहन रिया कपूर के साथ मिलकर 2017 में अपना फैशन लेबल ‘Rheson’ की लांच किया। ब्रांड का नाम दोनों कपूर बहनों  के नाम को जोड़कर बनाया गया है। इसमें आपको वेस्टर्न से लेकर फ्यूज़नवेयर तक सभी वैरायटी मिलेगी जो की अफोर्डेबल रेंज में है।

4. अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा अब फिल्मो से ज्यादा अपना सारा ध्यान अपने फैशन लेबल ‘Nush’ को देती है। आपको बता दें की अनुष्का ने इस ब्रांड को साल 2017 में शुरुआत की थी। अनुष्का के ब्रैंड के आउटफिट्स में ज्यादातर बी-टाउन एक्ट्रेसस को एयरपोर्ट या कैज़ुअल आउटिंग्स पर देखा जाता है।

और पढ़ें: इस दिवाली पर क्या दें अपने रिश्तेदारों को तोहफा

5. सनी लियोनी

सनी लियोनी ने इसी साल मार्च में ‘Star Struck’ नाम से अपनी मेकअप लाइन लॉन्च किया है। सनी ने खुद इस ब्रैंड के हर प्रोडक्ट के प्रोडक्शन से लेकर पैकेजिंग तक सभ चीजों का खुद से खास ध्यान रखा है। इस ब्रैंड में आपको लिपस्टिक्स और आइलाइनर्स सभी बेसिक मेकअप प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button