हॉट टॉपिक्स

JusticeforCUgirls : न करें अफवाहों पर यकीन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कांड से जुड़ी जानें ये 8 बड़ी बातें

 JusticeforCUgirls  :चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए कांड से पूरे देश में आक्रोश, जानें घटना से जुड़े अहम पहलुओं को


Highlights –

. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो के लीक होने से पूरे देश में गुस्से का माहौल है।

. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की ही एक लड़की पर दूसरी लड़कियों के नहाते वक्त का वीडियो बनाने का आरोप है।

JusticeforCUgirls : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो के लीक होने से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की ही एक लड़की पर दूसरी लड़कियों के नहाते वक्त का वीडियो बनाने का आरोप है।

आरोप है कि  इस लड़की ने कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए और अपने कथित बॉयफ्रेंड को शेयर किए। जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ तो विश्वविद्यालय में हंगामा शुरू हो गया। चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली की एक महिला छात्रा को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों के आपत्तिजनक वीडियो लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

घटना के विरोध में शनिवार देर रात बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज कैंपस में धरना प्रदर्शन किया। इस घटना से पूरे चंडीगढ़  के लोग आक्रोश में है।

इस बीच कई तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं। कई ऐसे रिपोर्ट्स सामने आए  जिसमें कुछ छात्राओं की आत्महत्या करने की भी खबर निकल कर आईं जिन्हें बाद में महज अफवाह बताया गया।

इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ कांड से जुड़ी 8अहम बातें बताएंगे और साथ ही उन तथ्यों से रूबरू करेंगे जो आपको किसी भी अफवाह पर विश्वास करने की अनुमति नहीं देता है।

1. छात्रों का गुस्सा फूटा

मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रात 2 बजे से उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब पता चला कि हॉस्टल की 5 से 6 छात्राओं का नहाते वक्त का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। बताया गया कि लड़की ने वीडियो बनाकर अपने जान पहचान वाले लड़के के पास भेज दिया है। इस मामले पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर हंगामा शुरू किया।

वीडियो सामने आने के बाद छात्राएं हॉस्टल से बाहर आ गईं। उन्होंने ‘वी वान्ट जस्टिस’ के नारे लगाए और यूनिवर्सिटी को घेर लिया। पुलिस ने छात्राओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की पीसीआर टीमों की गाड़ियां पलट दीं। पुलिस को प्रदर्शनकारी छात्रों को शांत करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा भी लेना पड़ा। परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स अब भी तैनात है।

2. आत्महत्या की बात निकली अफवाह

माहौल और अधिक गर्म हो गया जब कुछ छात्राओं के आत्महत्या की खबर आई।

हालांकि, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और पंजाब पुलिस ने इस बात को स्पष्ट तौर पर कह दिया कि किसी भी छात्रा ने इस तरह का कोई भी कदम नहीं उठाया है।

3. धरने पर बैठे छात्राओं ने कॉलेज पर खबर को छुपाने के लगाए आरोप

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट किए जाने की अफवाहें पूरी तरह से निराधार और गलत हैं। उनका कहना है कि किसी भी छात्रा का कोई वीडियो नहीं पाया गया है, जो आपत्तिजनक हो। उनका कहना है कि केवल एक वीडियो ही मिला है जो उस छात्रा का खुद का है, जिसे उसने कथित प्रेमी के साथ शेयर किया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन और मोहाली के पुलिस प्रमुख का कहना है कि यह बात गलत है कि कई लड़कियों के वीडियो बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वह आरोपी छात्रा का खुद का है।

4. CM मान ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

भगवंत मान ने ट्वीट किया कर कहा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। हमारी बेटियां सम्मान हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

5. हॉस्टल वार्डन किए गए सस्पेंड

मोहाली में लड़कियों के वायरल वीडियो कांड के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से एक वॉर्डन  वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रही थी, जो आरोपी छात्रा को डांटती नज़र आ रही हैं इससे पहले कैंपस में कक्षाएं छह दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई थीं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ले कार्बोइजर हॉस्टल की वार्डन राजविंदर कौर को सस्पेंड किया है, जिसने लड़कियों के कपड़ों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। वहीं दूसरी वॉर्डन ने कथित तौर पर लड़कियों से अपने मोबाइल फोन से वीडियो हटाने के लिए भी कहा था।

6. दिनों के लिए क्लासेज हुई सस्पेंड

आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड कर दी हैं। कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं।प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया गया है। इस कांड के बाद हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल दी गई है।

7. शिमला से लड़की का कथित बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

यूनिवर्सिटी में 18 सितंबर को कई छात्राओं ने दिनभर धरना-प्रदर्शन किया। इधर, पुलिस ने कथित बॉयफ्रेंड की तलाश में शिमला में अभियान चलाया और शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ और अहम खुलासे की उम्मीद ने लड़की के कथित बॉयफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद 18 सितंबर की रात पुलिस ने शिमला में एक 31 वर्षीय शख्स को हिरासत में ले लिया है। इस शख्स से भी पूछताछ की जा रही है।

8. मोहाली के SSP विवेक सोनी के मुताबिक, आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

आरोपी छात्रा ने पूछताछ में बताया है कि उसने किसी दूसरी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button