स्वादिष्ट पकवान

इस कड़कड़ाती ठंड में लें चटनी का मजा

इस कड़कड़ाती ठंड में लें चटनी का मजा


अच्छा खाना हर किसी का शौक होता है। कई लोग तो ऐसे भी होते है कि अच्छा खाना खाने के कारण खुद ही बनाना पसंद करते है। बदलते मौसम के साथ खाने की वैराइटी में भी बदलाव आ जाता है। बदलते मौसम के साथ बाजार में साग सब्जी में बदलाव आ जाता है। गर्मी के दिनों में भिंडी और ठंड में गोभी सब्जी बाजार की रौनक को बढ़ाती है। ठंड में लोग ज्यादातर स्टफ पराठे खाना पसंद करते है। गर्म- गर्म पराठों के साथ अगर चटनी हो तो खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है। तो चलिए आज आपको विभिन्न प्रकार की चटनी के बारे में बताते है जिसे आप गर्म-गर्म पराठे के साथ खा सकते हैं।

धानिया पत्ता टमाटर की चटनी
धानिया पत्ता टमाटर की चटनी

और पढ़े : एक बार तुरई के छिलके की चटनी जरुर ट्राई करें

चने दाल की चटनी

चने की दाल को तवे में तेल डालकर फ्राई करें। उसे थोड़ी देर के लिए पानी भी भींगा दें। उसके बाद प्याज हरी मिर्च और चने दाल को मिक्स करें लें। उसके बाद उसे नमक डालकर ग्रैंड कर लें।

मूंगफली की चटनी

मूंगफली दाने के छिलके को अलग करके थोड़ी देर के लिए पानी में भींगा दे। उसके बाद प्याज और हरी मिर्च के साथ अच्छे तरह से ग्रैंड कर ले। अगर आपको थोड़ा खट्टा खाने की इच्छा रखते है तो अनारदाना भी चटनी में ग्रैंड कर लें।

धानिया पत्ता टमाटर की चटनी

ठंडी के दिनों में लगभग हर घर में बनने वाली धानिया पत्ता और टमाटर की चटनी सबसे आसान तरीके से और सबसे जल्दी बन जाती है। लेकिन इसमें में कई तरह के स्वाद बदले जा सकते है। अगर आप कच्चा लहसून खाना पसंद करते है तो इस चटनी की सामग्री में इसे भी शामिल कर सकते है। कच्चा लहसून सेहत के लिए भी अच्छा होता है। कच्चा लहसून खाने से जोड़ो की दर्द से भी राहत मिलती है। इसे बनाने का तरीका भी बड़ा आसान है। धानिया पत्ता, टमाटर, हरी मिर्च, लहसून, प्याज को अच्छी तरह धोकर काट लें और ग्रैंडर में स्वादानुसार नमक डालकर ग्रैंड कर लें।

पोस्तु की चटनी

वैसे तो पोस्तु चटनी गर्मी के दिनों के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। लेकिन अपने स्वाद के लिए ठंड में भी खा सकते है। इसे बनाने का तरीका भी बड़ा आसान है। सबसे पहले चने दाल और पोस्तु को अलग-अलग धीमी आंच में भून लें। इसे एक बर्तन में निकालकर पानी में भींगा लेते हैं। ताकि दोनों चीजें थोड़ी नरम हो जाएं जिससे की वह आसानी से ग्रैंड हो जाएं। थोड़ी देर भीगने के बाद कुछ लहसून की कलियां, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर सबको मिक्स करके ग्रैंड कर लें।

Back to top button