फिल्म वजीर को जावेद अख्तर का क्रिसमस गिफ्ट
बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार जावेद अख्तर ने अपने बेटे को इस क्रिसमस पर एक गिफ्ट दिया है, यह गिफ्ट सिर्फ बेटे फरहान अख्तर के लिए ही नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म वजीर की पूरी टीम के लिए है।
यह गिफ्ट फिल्म वजीर के लिए एक गाना है, जो उन्होंने पहले कभी लिखा था। इस गाने का नाम है “ये खेल क्या है”।
जावेद जब फिल्म के मेकर्स से मिले और उन्हें पता चला कि इस फिल्म का नाम वजीर है, तो उन्होंने फौरन ही इस गाने को उन्हें गिफ्ट कर दिया।
बिन्जोय निम्बियर द्धारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी व नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म शतरंज के खेल पर आधारित है, जो कि 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।