Govardhan Puja 2021: जानें दिवाली के अगले दिन क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा, बेहद खास है वजह

Govardhan Puja 2021: जाने इस बार कब मनाई जाएंगी गोवर्धन पूजा
Govardhan Puja 2021: दीपावली के अगले ही दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा यानि की अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से गाय, बछड़े, बैल और घर के पालतू पशुओं की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने मथुरावासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। बता दें कि इस दिन मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने का विधान है। इतना ही नहीं इसके साथ ही बता दें कि इस दिन लोग अपने घरों पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बना कर उसकी पूजा करते हैं। बता दें कि इस दिन नई फसल के अनाज से भी पूजा की जाती है, इसे ही अन्नकूट कहा जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इस साल गोवर्धन पूजा की तिथि और पूजन मुहूर्त के बारे में।
जानें गोवर्धन पूजा की तिथि
गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार इस बार भी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल प्रतिपदा तिथि 5 नवंबर को रात्रि 44 मिनट शुरू होकर दिन में 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आपको बता दें कि उदयातिथि होने के कारण इस बार प्रतिपदा तिथि 5 नवंबर को ही मानी जा रही है। इस बार गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा 5 नवंबर यानि की शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
Bhai Dooj 2021: अगर इस भाई दूज आप भी देना चाहते है अपनी बहन को सबसे प्यार गिफ्ट तो ये है बेस्ट ऑप्शन
जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मूहूर्त
आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी गोवर्धन या अन्नकूट की पूजा सुबह के समय की जाएगी। इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो कर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया जाता है। बता दें कि इस दिन पर्वत पर अन्न, खील, लावा, चीनी की मिठाईयां आदि चढ़ाई जाती है। इस बार गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बज कर 28 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक है। उसके बाद पूजन का दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक है।
5 संदेश जो आप गोवर्धन पूजा पर सभी को भेज सकते हो
1. श्री कृष्ण है जिनका नाम गोकुल है जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण को हम सब का प्रणाम
गोवर्धन पूजा की बधाई
2. गोकुल का ग्वाला बनकर वो
गैया रोज चराता था,
भगवान का अवतार वो
गाय माता की सेवा करता था
ऐसा महान है यह त्योहार
जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान
गोवर्धन पूजा की बधाई
3. लोगों की रक्षा करने को
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैय्या की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का है दिन आया
गोवर्धन पूजा की बधाई
4. मुरली मनोहर, ब्रज के धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला
तो मचाएं धूम है अपना कृष्णा आने वाला
गोवर्धन पूजा की बधाई
5. हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्योहार, खुशियों से मनाएं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com