वीडियो

जय गंगाजल का दूसरा ट्रेलर, फिर दिखा प्रियंका का दबंग अंदाज

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘जय गंगाजल’ का दूसरा दमदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। 2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में प्रियंका का दबंग अंदाज नज़र आ रहा है।

फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले कुछ दिनों पहले जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके दूसरे ट्रेलर में भी प्रियंका चोपड़ा दमदार अंदाज में नजर आ रही है। इस फिल्म के दूसरे ट्रेलर में प्रियंका कैदियों को कानून की किताब पढ़ाते दिख रही हैं।

प्रकाश झा ने फिल्म का निर्देशन तो किया है, साथ ही फिल्म में अभिनय भी किया है। प्रकाश झा ने फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभाया। बताया जा रहा है कि फिल्म के डायलॉग भी बहुत प्रभावित करेंगे। यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म गंगाजल की सीक्वल है। जोकि  4 मार्च को पर्दे पर उतने के लिए तैयार है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button