इसरो ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, लॉन्च किए एक-साथ 20 सैटेलाइट्स
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) ने बुधवार सुबह एक साथ 20 सैटेलाइट लॉन्च कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

सुबह करीब 9 बजकर 26 मीनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन सेंटर से अंतरिक्ष यान पीएसएलवी सी-34 की लॉन्चिंग की गई। इस लॉन्च के साथ इसरो ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है, इससे पहले इसरो ने 2008 में एक साथ 10 सैटेलाइट लॉन्च किए थे।
लॉन्च किए गए 20 सैटेलाइट्स में 3 सैटेलाइट्स भारत के, 13 अमेरिका के और 4 सैटेलाइट्स कनाडा, जर्मनी और इंडोनेशिया के हैं।
पीएसएलवी अंतरिक्षयान की सहायता से भेजे गए 20 सैटेलाइट्स का कुल वजन 1288 किलोग्राम है।