चाँद की सतह को खंगालने के लिए तैयार ‘चंद्रयान-2’ , आ गयीं हैं तस्वीरें
केवल स्वदेशी पुर्ज़ो से बनाया गया है ‘चंद्रयान-2’. जल्द होगा चाँद के लिए रवाना
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा जल्द चंद्रयान-2 मिशन की तस्वीरें साझा की गयी हैं. चंद्रयान 2 द्वारा जल्द ही चाँद की सतह को खंगाला जायेगा. बताया जा रहा है की 9 से 16 जुलाई के बीच ही इसे चाँद के लिए रवाना किया जायेगा. इस चंद्रयान की ख़ास बात यहाँ है की इसमें एक भी पेलोड विदेश से नहीं मंगवाया गया है.आपको बताते चलें की इससे पहले बने चंद्रयान -1 के आरबिटल में 3 पेलोड यूरोप से और 2 पेलोड अमेरिका से मंगवाए गए थे.
यहाँ भी पढ़ें: भारत के ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने पलट दी देश की काया
11 साल बाद फिर उतरेगा चन्द्रमा में
बताया जा रहा यही की चन्द्रयान-1 आज से 11 साल पहले चाँद पर उतरा था. और इसके बाद अब चंद्रयान-2 को चाँद की सतह पर भेजा जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि चंद्रयान-2 चाँद की सतह में 6 सितम्बर में दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा.
जानिये इस यान में हैं कौन कौन से भाग
1-ऑर्बिटर
2-रेंडर (विक्रम)
3-रोवर (प्रज्ञान)
चंद्रयान-2 के कुल तीन हिस्से हैं जिनमे ऑर्बिटर , लैंडर और रोवर शामिल हैं. बताया जा रहा है की इस पूरे कार्यक्रम की लागत करीब 800 करोड़ रूपए है अनुमान है की 9 से 16 जुलाई के बीच चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी 3,84,400 किलोमीटर होगी . अमेरिका, रूस, चीन के बाद भारत चांद पर रोवर उतारने वाला चौथा देश बन जायेगा .
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in