वीमेन टॉक

International Women’s Day Wishes 2023: Whatsapp Messages जो आप अपने जीवन की ख़ास महिलाओं को भेज सकते है!

International Women’s Day Wishes 2023: 10 संदेश जो आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं को भेज कर उन्हें Special feel करवाए


Highlights:

  • जाने कब और क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • जाने राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे बना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन संदेशों से दें महिलाओं को बधाई

International Women’s Day Wishes 2023: हर साल पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये बात तो सभी लोग जानते है लेकिन 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है ये हर कोई नहीं जानता है। तो चलिए हम आपको बताते है कि 8 मार्च का दिन महिलाओं के लिए विशेष माना जाने वाला दिन होता है। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने पहली बार एक बहुत बड़ी संख्या में अपने अधिकारों की मांग करते हुए एक बड़ा आंदोलन किया था। इस विशेष दिन की शुरुआत 1908 में की गई थी।

उस समय पर 15 हजार महिलाओं ने एक साथ मिल कर आंदोलन की शुरुआत की थी क्योंकि उस समय पर इन महिलाओं से समय से ज़्यादा काम लिया जाता था। इन महिलाओं की मांग थी कि उनके प्रतिदिन काम के घंटों में कम किए जाए। इतना ही नहीं इसके साथ ही बता दें कि महिलाओं ने वोट देने का अधिकार भी मांगा था। यह इतिहास में पहला मौका था जब महिलाओं ने इतनी बड़ी संख्या में अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई थी। जिसके परिणाम स्वरूप सिर्फ एक साल बाद ही सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।

जाने राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे बना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं के इस आंदोलन के बाद पहली बाद अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना शुरू किया था लेकिन आप यही सोच रहे होंगे कि ये राष्ट्रीय आयोजन कैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा। तो आपको बता दें कि साल 1911 में पहली बार इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया था। इस दिवस को मनाने का विचार सबसे पहले क्लारा जेटकिन नामक महिला को आया। जिसके बाद 1910 में पहली बार कोपेनहेगन में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ वर्किंग वीमेन में क्लारा ने यह विचार दुनिया के सामने रखा।

Read More- Women’s Day Gift Ideas: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने जीवन की special woman को दें ये गिफ्ट

International Women's Day Wishes 2022

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन संदेशों से दें महिलाओं को बधाई

1. नारी ही शक्ति है नर की,

नारी ही शोभा है घर की,

जो उसे उचित सम्मान मिले,

घर में ख़ुशियों के फूल खिलें।

हैप्पी विमेंस डे।

2. दिन की रोशनी ख़्वाबों को बनाने में गुज़र गई,

रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुज़र गई,

जिस घर में मेरे नाम की तख़्ती भी नहीं,

सारी उम्र उस घर को सजाने में गुज़र गई।

3. औरत जज़्बात है उसे महसूस करो,

ज़माने की दोगली बातों में उसे,

किसी भी कठघरे में खड़ा मत करो,

हैप्पी विमेंस डे।

4. हर घर, हर दिल, हर एहसास,

ख़ुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,

केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं,

हैप्पी विमेंस डे।

5. उसका दामन है बड़ा,

दिया उसने अपना प्यार सारा,

कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी …

बनकर एक आर्दश उसने किया जग में उजियारा,

हैप्पी विमेंस डे।

6. मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,

जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो शक्ति है वो, प्रेरणा है वो,

नमन है उन सब नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं,

हैप्पी विमेंस डे।

Read More- International Women’s Day 2022 : कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, जानिए इस साल की थीम

7. वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,

वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है,

सभी महिलाओं को हैप्पी विमेंस डे।

8. कुछ लोग कहते हैं कि औरतों का कोई घर नहीं होता है,

लेकिन सच तो ये है कि औरतों के बिना कोई घर नहीं होता है,

हैप्पी विमेंस डे।

9. लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,

लेकिन दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी,

हैप्पी विमेंस डे।

10. बेटी-बहु कभी मां बनकर,

सबके सुख-दुख को सहकर,

अपने सब फर्ज़ निभाती है,

तभी तो नारी कहलाती है,

सभी महिलाओं को हैप्पी विमेंस डे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button