वीमेन टॉक

International Women’s Day 2022: दुनिया के अलग – अलग हिस्सों में कैसे मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?

International Women’s Day 2022: महिला दिवस पर दुनिया के अलग – अलग देश क्या कुछ करते हैं खास, कई देशों मे होती है छुट्टी


Highlights-

. चीन की बात करें तो इस देश में 8 मार्च के दिन महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है।

. रूस में महिलाओं को फूल भेंट में देकर महिला दिवस की शुभकामानायें दी जाती है।

. ईटली में महिला दिवस के खास मौकों पर महिलाओं को मिमोसा के फूल दियो जाते हैं।

. अमेरिका में मार्च के महीने को महिलाओं के महीने के तौर पर जाना जाता है।

. भारत में महिला दिवस के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

International Women’s Day 2022: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। उससे पहले भारतवर्ष में ये पूरा सप्ताह महिला और बाल विकास मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कर रही है। दुनिया में इस दिवस को अलग – अलग अंदाज़ में मनाने की प्रथा है । कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश होता है। कई देशों में महिलाओं को उपहार देकर इस दिन की शुभकामनायें दी जाती है। कुल मिलाके इस दिन को दुनिया का हर एक देश अपने – अपने अंदाज़ में मनाता है। आईये आपको इस महिला दिवस इन देशों की यात्रा कराते हैं और आपको बताते हैं कि महिला दिवस कैसे मनाते हैं। International Women’s Day worldwide

Read More- Women’s Day Gift Ideas: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने जीवन की special woman को दें ये गिफ्ट

रूस

International Women’s Day in Russia रूसी महिलाओं ने 1908 को पहला विश्व युद्ध का विरोध करते हुये महिला दिवस मनाया था। रूस में हर वर्ष 8 मार्च के आस – पास फूलों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इस दिन रूस में महिलाओं को फूल भेंट में देकर महिला दिवस की शुभकामानायें दी जाती है।

चीन

हमारे पड़ोसी देश चीन की बात करें तो इस देश में 8 मार्च के दिन महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। यह अवकाश चीन की स्टेट काउंसिल के सलाह पर दी जाती है। चीन में अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत 1922 में हुई थी।

Read More- International Women’s Day 2022 : कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, जानिए इस साल की थीम

International Women’s Day in Italy ईटली की गिनती दुनिया के खूबसूरत शहरों में होती है। यहाँ पर महिला दिवस मनाने के अलग मायने हैं। ईटली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ला फेस्टा डेला डोना के नाम से मनाया जाता है। यहाँ हर साल महिला दिवस के खास मौके पर महिलाओं को मिमोसा के फूल दिये जाने का प्रचलन है जिसे हम छुईमुई के नाम से भी जानते हैं। इसके पीछे के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं मिलती लेकिन माना ये जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद ईटली की राजधानी रोम में महिलाओं को मिमोसा के फूल देने का प्रचलन शुरू हुआ।

https://www.instagram.com/p/BgD8744nPMs/?utm_source=ig_web_copy_link

International Women’s Day in America अमेरिका में मार्च के महीने को महिलाओं के महीने के तौर पर जाना जाता है। हर साल इस दिन अमेरिका के राष्ट्रपति एक आदेश जारी करते हैं। इश आदेश में हर साल एक राष्ट्रपति एक आदेश जारी कर अमेरिकी महिलाओं की उपलब्धियों का बखान करते हैं।

International Women’s Day in Argentina अर्जेंटीना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बीसवीं सदी के शुरूआत से ही मनाया जाता है। रूस और ईटली की तरह ही अर्जेंटीना में भी महिलाओं को फूल और उपहार देकर इस दिन को महिलाओं के नाम किया जाता है।

International Women’s Day in Armenia आर्मेनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है जिसे अधिकारों के संरक्षण का दिन भी कह जाता है। यह दिवस एक अनऔपचारिक महिला माह के शुरूआत का प्रतीक है, जिसका समापन 7 अप्रैल को मातृत्व और सौंदर्य दिवस के रूप में होता है।

भारत

International Women’s Day in India भारत की बात करें तो भारत में महिला दिवस के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। कई जगहों पर सभाओं का आयोजन किया जाता है और महिलाओं के समाज में उत्थान की बात की जाती है।

इन देशों के अलावा दुनिया के कई देश हैं जहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अपने – अपने अंदाज़ में मनाया जाता है। बुल्गारिया और रोमानिया में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है जहाँ बच्चे अपने माँ, दादी, नानी को उपहार देते हैं।

कुछ देश जैसे कैमरून, क्रोएशिया, रोमानिया, मोंटेनेग्रो, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, सर्बिया, बुल्गारिया और चिली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होता फिर भी इस दिन को बड़े व्यापक रूप में मनाया जाता है। मकदुनिया, नेपाल और मडागास्कर जैसे देशों में इस दिन महिलाओं के लिये अवकाश रखा जाता है।

इस साल के महिला दिवस की थीम जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टूमॉरो( Gender equality today for a sustainable tomorrow.) यानी की एक स्थाई कल के लिये लैंगिक समानता है। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुये महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवम् कठनाइयों के सापेक्ष में इस दिन को उत्सव की तरह मनाया जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button