हॉट टॉपिक्स

International Men’s Day: सेन्स ऑफ ह्यूमर से लेकर इंटेलिजेंस पर मरती हैं महिलाएं, आप भी करलें खुद को तैयार

International Men’s Day: इस तरह के पुरूष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद, क्या आप में हैं ये गुण

Highlights –

  • 19 नवंबर को हम मना रहे हैं International Men’s Day
  • इस International Men’s Day: हम आपको बताएंगे कि किस तरह के पुरुष भाते हैं महिलाओं को।

International Men’s Day: ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं की पसंद टॉल,डार्क और हैंडसम पुरूष होते हैं। लेकिन अब महिलाओं की पसंद ने इस मामलें में यू टर्न ले लिया है।

इस बात की गहराई में जाएं तो हम बस यही पता लगा सकते हैं कि सभी की अपनी – अपनी पसंद होती है। लेकिन जब आम महिलाओं की बात आती है तो पुरूषों को यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि आखिर महिलाएं किस तरह के पुरूषों को पसंद करती हैं। 19 नवंबर को हम मना रहे हैं International Men’s Day। इस International Men’s Day हम आपको बताएंगे कि किस तरह के पुरुष भाते हैं महिलाओं को।

2007 में हुए अध्ययन के अनुसार महिलाओं को अमीर लड़के पसंद आते थे। पुरुषों का सोशल स्टेट्स देखकर भी वे फिदा होती थीं। 2017 में जब स्टडी की गई, तो सामने आया कि 24 प्रतिशत लड़कियों को चौड़े सीने वाले पुरुष भाते हैं।वहीं 22 प्रतिशत लड़कियों को पुरूषों के सुडौल बाहें पसंद आती है।

आपको जानकर ये हैरानी होगी की लड़कों की शक्ल देखकर आकर्षित होने वाली लड़कियां केवल एक प्रतिशत ही हैं। नील्सन के सर्वे में भी यह बात सामने आई थी कि कुल फेअरनेस प्रोडक्ट्स का मार्केट जब 2100 करोड़ का था, तब लड़कों के फेअरनेस प्रोडक्ट्स की भागीदारी केवल 200 करोड़ थी।यानी इसका मतलब यह निकलता है कि लड़कियों को फेयर या गोरे लड़के नही बल्कि डार्क लड़के भाते हैं।

ऑनलाइन हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर डॉ. फेलिक्स के सर्वे पर गौर करें, तो 18 से 24 साल की लड़कियों को ट्रेंडी हेअर स्टाइल वाले लड़के सबसे अधिक पसंद आते हैं।

Read more: Female Electrician: जाने कौन है सीता देवी, जो बनी बिहार की पहली महिला इलेक्ट्रिशियन

लड़कों की मजबूत बाजू और सुडौल एब्स इनकी सेकंड चॉइस होती है। उम्र के हिसाब से 45 साल से अधिक आयु की महिलाओं को पुरुषों का चौड़ा सीना भाता है। वहीं अमीर औरतों की पहली पसंद गठीले एब्स वाले पुरुष होते हैं।

‘जर्नल ऑफ इवोल्यूशनरी बिहेवियरल साइसेंज’ के अनुसार सीरियस रिलेशनशिप की चाहत रखने वाली युवतियों को इंटेलिजेंट लड़के पसंद आते हैं। वे चाहती हैं कि हमसफर तेज दिमाग वाला हो।

 यूएसए यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास के अध्ययन की मानें तो मजेदार और हंसाने वाले पुरुषों की तरफ भी महिलाएं आसानी से आकर्षित होती हैं। यानी बहुत सारी महिलाओं को ऐसे पुरूष पसंद हैं जिनका सेन्स ऑफ ह्युमर कमाल का हो। वे मूड खुश रखने वाले लड़कों के साथ डेटिंग पर जाना चाहती हैं।

फिटनेस डिस्कवरी प्लेटफॉर्म ‘जिमपिक’ की स्टडी बताती है कि वजन कम करने, एनर्जी लेवल बढ़ाने, मसल्स बनाने के साथ-साथ सेहत से जुड़े कारणों की वजह से भी जिम जाते हैं। जिम जाने वाले 20 से 25 साल के युवाओं में से 58% लड़कों की रुचि बॉडी वेट ट्रेनिंग में होती हैं। वहीं जिम जाने वाली 85% लड़कियों एरोबिक्स व 81% जुम्बा करने में दिलचस्पी लेती हैं।

वैसे तो लड़कों की बॉडी की तुलना में चेहरे पर मरने वाली लड़कियों की संख्या काफी कम है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button