सामाजिक

ब्लड ग्रुप के जरिये पता करें अपने बारे में कुछ दिलचस्प बातें

ब्लड ग्रुप्स और उससे जुड़े लोगों के स्वाभाव


दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं जिनके स्वभाव भी एक-दुसरे से काफी अलग होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ब्लड ग्रुप से भी लोगों के स्वाभाव के बारे में पता लगा सकते हैं। ब्लड ग्रुप 8 तरह के होते हैं और हर एक इन्सान का ब्लड ग्रुप भी एक-दुसरे से अलग होता है, यहाँ तक कि परिवार के लोगों का भी ब्लड ग्रुप एक-दुसरे से मैच नहीं करता।

ब्लड ग्रुप्स
ब्लड ग्रुप्स

चलिए जानते हैं ‘ब्लड ग्रुप से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स’ :-

A+ ब्लड ग्रुप (ए पॉजिटिव)

इस ब्लड ग्रुप वाले लोग बहुत ही सकारात्मक होते हैं। उनमें एक अच्छे लीडरशिप वाली क्वालिटी होती है। ये लोग सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। A+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अगर कभी खून की जरुरत पड़े तो वे ‘ए पॉजिटिव’, ‘ए नेगेटिव’, ‘ओ पॉजिटिव’ और ‘ओ नेगेटिव’ ब्लड ग्रुप का ब्लड ले सकते हैं।

A- ब्लड ग्रुप (ए नेगेटिव)

इस ब्लड ग्रुप वाले लोग बहुत ही मेहनती होते हैं, और अपने काम के लिए हमेशा फोकस्ड रहते हैं। ए नेगेटिव वाले लोग मेहनत से कभी नहीं कतराते इस ग्रुप के लोगों को ‘ए नेगेटिव’ और ‘ओ नेगेटिव’ ग्रुप वाले लोग ही ब्लड दे सकते हैं।

B+ ब्लड ग्रुप (बी पॉजिटिव)

इस ब्लड ग्रुप वाले लोग रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं और उनके लिए ये कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और बहुत ही दयालु होते हैं। बी पॉजिटिव वाले लोगों को ‘बी पॉजिटिव’, ‘बी नेगेटिव’, ‘ओ पॉजिटिव’ और ‘ओ नेगेटिव’ ग्रुप वाले लोग ही ब्लड दे सकते हैं।

ब्लड ग्रुप्स
ब्लड ग्रुप्स

B- ब्लड ग्रुप (बी नेगेटिव)

इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों का स्वभाव नकारात्मक और स्वार्थी किस्म का होता है। ये लोग खुद से ज्यादा किसी और को अहमियत नहीं देते। ‘बी नेगेटिव’ वाले लोगों को ‘बी नेगेटिव’ और ‘ओ नेगेटिव’ वाले लोग ब्लड दे सकते हैं।

AB ब्लड ग्रुप (एबी पॉजिटिव)

इस ग्रुप के लोगों को कोई भी ब्लड दे सकता है। एबी ब्लड ग्रुप के लोगों के स्वभाव को समझना थोड़ा मुश्किल होता है। ये कब क्या कर दे, किसी के लिए समझना बहुत ही मुश्किल होता है।

AB ब्लड ग्रुप (एबी नेगेटिव)

इस ग्रुप के लोग बहुत ही बुद्धिमान होते है और उनका दिमाग बहुत तेज चलता है। ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा अंडरस्टैंडिंग होते हैं। इन लोगों को ‘एबी नेगेटिव, ‘ए नेगेटिव’, ‘बी नेगेटिव और ‘ओ नेगेटिव’ ब्लड ग्रुप चढ़ाया जाता है।

0+ ब्लड ग्रुप (ओ पॉजिटिव)

इस ग्रुप के लोग बहुत ही ज्यादा दयालु स्वभाव के होते हैं जिन्हें जरूरतमंद लोगों को देख मन में दया के भाव आ जाते हैं। ऐसे लोग बिना किसी स्वार्थ के अपना जीवन लोगों की मदद करने में बिता देते हैं। ओ पॉजिटिव वाले लोग सभी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ब्लड दे तो सकते हैं लेकिन इन्हें सिर्फ ‘ओ नेगेटिव’ और ‘ओ पॉजिटिव’ वाले ही अपना ब्लड दे सकते हैं।

0- ब्लड ग्रुप (ओ नेगेटिव)

इस ब्लड ग्रुप के लोग बहुत ही छोटी सोच के होते हैं और कभी भी ये दूसरों की मदद करने के लिए आगे नहीं आते। ऐसे लोग जल्दी किसी भी नई सोच को जल्दी स्वीकार नहीं करते और इन्हें सिर्फ ओ नेगेटिव ग्रुप वाले लोग ही ब्लड दे सकते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button