भारत

इंफोसिस की महिला कर्मचारी पर स्टेशन में हमला हुई मौत

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस की एक महिला कर्मचारी की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना चेन्नई के नुनगामबुक्कम रेलवे की है।

स्वाति नाम यह लड़की रोज की तरह आज भी सुबह 6.30 बजे रेलवे स्टेशन आई थी। उसे उसके पिता स्टेशन छोड़कर गए थे। स्टेशन में वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उससे हरी शर्ट और काली पैंट में  एक शख्स बात करने को आया। बात करते-करते दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

Stroll-on-Platform

स्टेशन जहां लड़की पर हमला हुआ

चश्मदीदों की मानें तो, बहस के दौरान लड़के ने बैग से धारदार हथियार निकाला और उस पर वार कर दिया। जिसके बाद लड़की जमीन पर गिर गई और दम तोड़ दिया।

घटना के दो घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद उसकी बॉडी को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया। अभी तक हमले करने वाले शख्स का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसे तलाशने की कोशिश कर रही है।

शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हमला करने वाला स्वाति का परिचित था। इस बारे में स्वाति के सभी दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button