वीमेन टॉक

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में बनाई जगह

पहली बार टोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम


टोक्यो ओलंपिक में गुरजीत कौर के इकलौते गोल के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वॉर्टर फाइनल में 3 बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही पहले बार भारतीय टीम टोक्यो ओलिंपिक 2020 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आपको बता दें कि गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर यह महत्वपूर्ण गोल किया। जिसके बाद पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी। अंत में सफलता उनके हाथ लगी। इस मैच में गोलकीपर सविता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और बाकी टीम ने उनका अच्छा साथ दिया। जिसके बदौलत ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई और इतिहास रचा।

तीसरे क्वॉर्टर के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की बढ़त कायम

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर इतिहास रच दिया। साथ ही साथ उन्होंने तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रही ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा। तीसरे क्वॉर्टर के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की बढ़त कायम है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं।

और पढ़ें: एक गरीब किसान की 5 बेटियां, पांचों बनीं RAS ऑफिसर, जाने उनकी ‘Success Story’

ऑस्ट्रेलिया टीम ने तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर गंवाया

ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम  को तीसरे क्वॉर्टर के ढाई मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई महिला ऑस्ट्रेलिया टीम इसे भुनाने में नाकाम रहीं। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर भी गंवाया। इसके बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में फिर से पेनाल्टी कॉर्नर मिला। जिसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया का तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर खारिज कर दिया।

पहले 30 मिनट बाद भारत 1-0 से आगे

आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक शानदार खेला है तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम पर भारतीय महिला हॉकी टीम हावी रही। शुरुआती 30 मिनट खत्म होने के बाद भारतीय महिला टीम 1-0 से आगे है। इस मैच में भारत को गुरजीत कौर ने बढ़त दिलाई। गुरजीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त दिलाई।

पहले 30 मिनट बाद भारत 1-0 से आगे

आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक शानदार खेला है तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम पर भारतीय महिला हॉकी टीम हावी रही। शुरुआती 30 मिनट खत्म होने के बाद भारतीय महिला टीम 1-0 से आगे है। इस मैच में भारत को गुरजीत कौर ने बढ़त दिलाई। गुरजीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त दिलाई। उसके बाद दूसरे क्वॉर्टर के 6 मिनट बाद भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button