भारत

Cyclone Dana: चक्रवात दाना से इन राज्यों की बढ़ेंगी मुश्किलें, लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह तूफान आज ओडिशा के तट से टकराएगा और कल पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगा।

Cyclone Dana: धामरा और भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवात के कारण 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें हुईं रद्द


Cyclone Dana: चक्रवात ‘दाना’ ओडिशा के तट से टकरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू होकार शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह तक लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी। उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है। ऊंची लहरों के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है। अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में विभिन्न समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी गई है।इसके अलावा, पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा

चक्रवात दाना के आगमन पर IMD भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात दाना ने उत्तर पश्चिमी भाग में गति की है। चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके आगमन की प्रक्रिया लगातार हो रही है। धीरे-धीरे चक्रवात के कमजोर होने की भी संभावना है। आज भी उत्तर ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा के बालेश्वर में जगह-जगह गिरे पेड़

ओडिशा के बालेश्वर जिला के अंतर्गत सोरो, पनपना नामक आऊपदा तथा कांटा बढ़िया नामक स्थान पर सड़क के बीचो-बीच विशाल वृक्ष गिर गए हैं। तेज हवा और मूसलधार बारिश को बर्दाश्त ना कर पाने के कारण यह विशालकाय वृक्ष सड़क के बीचो-बीच गिर पड़े हैं। इस सामुद्रिक तूफान ने बालेश्वर के तटवर्ती इलाकों में पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

धामरा और भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आगमन की प्रक्रिया जारी है। धामरा, भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण तबाही देखने को मिली। जगह जगह पेड़ उखड़े हुए हैं और छतों पर से टिनशेड भी उड़कर सड़क पर आ गए।

चक्रवात के कारण 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें हुईं रद्द

चक्रवात दाना को लेकर बंगाल और ओडिशा हाई अलर्ट पर रहा। इसके कारण करीब 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें रद कर दी गईं। बंगाल में चक्रवात की आशंका वाले क्षेत्रों में चलने वाली अथवा उन क्षेत्रों से होकर गुजरने वालीं 550 तथा ओडिशा में 203 ट्रेनें रद कर दी गईं। कोलकाता एयरपोर्ट और भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़्डे से शुक्रवार तक के लिए विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। गुरुवार को 40 उड़ानें रद रहीं।

लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू हुई और शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह तक लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी। उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है। ऊंची लहरों के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है। अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है।

Read More: Delhi Pollution: दिल्ली बना सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर, अगले कुछ दिनों तक जहरीली रहेगी हवा

एनडीआरएफ की तैयारी

तूफान के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की 50 से अधिक टीमों को तैनात किया गया है। ओडिशा के तटीय जिलों से करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में 1.14 लाख से अधिक लोगों को पहले ही आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जा चुका है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button