भारत

रचा इतिहास : भारत ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया खुद का स्पेस शटल ‘RLV-TD’

भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (इसरो) ने आज सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से स्वदेश स्पेसशटल RLV-TD को लॉन्च किया। इस लॉन्चिंग से भारत ने अंरतिक्ष दुनिया में अपना इतिहास रच दिया है।

6.5 मीटर लम्बे विमान जैसे दिखने वाले इस यान का वजन 1.75 टन है। यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया स्पेश शटल है।

isro-rlv-td-759

स्पेस शटल RLV-TD

बात करें RLV-TD के लक्ष्य कि तो विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर के सिवन ने बताया, “RLV-TD का मुख्य लक्ष्य पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह पंहुचाना और फिर वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करना है।”

आपको बता दें, यह रियूजेबल स्पेस शटल है। यह पहली बार है जब इसरो ने स्पेस क्राफ्ट लॉन्च किया। लॉन्च के बाद यह शटल बंगाल की खाड़ी में वापस उतर जाएगा। इसरो का मानना है कि इसके लॉन्च से सैटेलाइट्स को स्पेस में लॉन्च करने का खर्च 10 गुना कम हो जाएगा।

गौरतलब है कि फिलहाल रियूजेबल स्पेस शटल बनाने वालों के क्लब में अमेरिका, रूस, फ्रांस और जापन का ही नाम है। इस लॉन्चिंग से अब भारत भी इस क्लब में शामिल हो जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button