भारत

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब

आखिरकार नरेंद्र मोदी क सपना साकार होता नजर आ रहा है। जी हां, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हब बन गया है। वहीं पहले और दूसरे नम्बर पर अमेरिका और ब्रिटेन हैं।

आपको बता दें, अमेरिका में 47 हजार की संख्या में स्टार्टअप है। 4500 के साथ ब्रिटेन दूसरा स्टार्टअप हब है। भारत में 4200 टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हैं।

narendra-modi-21

स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम

थॉट आर्बिट्रेज रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग के साथ उद्योग चैंबर एसोचैम के अध्ययन में यह सामने आया है।

रिर्पोट की माने तो भारत का बेंगलुरू शहर टेक्नोलॉजी स्टार्टअप का सबसे बड़ा केंद्र है। यह शहर 26 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले नम्बर पर है। इसके बाद 23 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दिल्ली दूसरे और 17 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मुंबई तीसरे स्थान पर है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button