हॉट टॉपिक्स

Independence Day 2022 – आजादी से जुड़ी ये 15 अनछुए पहलू जिनसे हम और आप हैं अनजान

 Independence Day 2022  – स्वतंत्रता से जुड़ी इन बातों से जरूर होंगे आप अनजान, जरूर जानें


Highlights –

. 15 अगस्त 1947 को कई वर्षो की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से भारत को आजादी मिली थी। देश को आजादी यूँ ही नहीं मिली।

. आज़ादी की कई बातें हम और आप बचपन से सुनते आ रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे भी पहलू हैं जिनसे हम और आप अनजान हैं।

Independence Day 2022  – अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ आज हमारा देश 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को कई वर्षो की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से भारत को आजादी मिली थी। देश को आजादी यूँ ही नहीं मिली। इसके लिए देश को कई कुर्बानियां देनी पड़ी और आज भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में शुमार है।

आज़ादी की कई बातें हम और आप बचपन से सुनते आ रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे भी पहलू हैं जिनसे हम और आप अनजान हैं।

आइए आजादी के इस अवसर पर हम आपको स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी उन अनसुनी और अन कही बातों से रूबरू कराते हैं, जो शायद ही आपको मालूम हो।

15th-August-1947

    • आखिर आजादी के लिए 15 अगस्त ही क्यों? उस समय भारत के आखिरी वायसराय लार्ड माउंटबेटन ही थे, जिन्होंने निजी तौर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए 15 अगस्त का दिन तय किया था। क्योंकि इस दिन को वे अपने कार्यकाल के लिए बेहद शुभ मानते थे। इसके पीछे खास वजह यह थी कि असल में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1945 में 15 अगस्त के ही दिन जापान की सेना ने उनकी अगुवाई में ब्रिटेन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। माउंटबेटन उस समय संबंध सेनाओं के कमांडर थे। इसी कारण उन्होंने 15 अगस्त की तारीख को भारत की आजादी के लिए चुना।

Honour guard

  •   भारत आजाद हुआ था तब उसके पास अपना कोई राष्ट्रगान नही था, उस समय केवल वंदे मातरम गाया जाता था। रविंद्रनाथ टैगोर जन-मन-गन 1911 में ही लिख चुके थे, आजादी के तीन साल बाद 1950 में यह निर्णय लिया गया कि इसे राष्ट्रगान बनाया जाए।

Interesting-and-Surprising-Facts-About-Indian-National-Flag-Tiranga

    •  हर स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर जाकर झंडा फहराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, 15 अगस्त, 1947 को जब भारत आजाद हुआ था तब ऐसा नहीं हुआ था। लाल किले पर झंडा 16 अगस्त 1947 को फहराया गया था।

Mishra_IndiaandIdeology

  • क्या आप जानते हैं गांधी जी को किसने बनाया राष्ट्रपिता? भारत के आजाद होने के बाद जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महात्मा गांधी को पत्र भेजा। इस पत्र में लिखा गया था ‘15 अगस्त 1947 को स्वाधीनता दिवस होगा। आप राष्ट्रपिता हैं। इसमें शामिल हो अपना आशीर्वाद दें।‘
  • महात्मा गांधी आजादी के दिन दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर बंगाल के नोआखली में थे, जहां वे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन पर थे।
  • 15 अगस्त भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस है। दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आज़ाद हुआ। ब्रिटेन से 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आज़ाद हुआ।
  • भारत 15 अगस्त को आज़ाद जरूर हो गया, लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था। रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।
  • हर स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले  से झंडा फहराते हैं। लेकिन 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।
  • 15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ।
  • भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन के प्रेस सचिव कैंपबेल जॉनसन के मुताबिक़ मित्र देश की सेना के सामने जापान के समर्पण की दूसरी वर्षगांठ 15 अगस्त को पड़ रही थी, इसी दिन भारत को आज़ाद करने का फैसला हुआ।
  • 15 अगस्त, 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने दफ्तर में काम किया। दोपहर में नेहरू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी और बाद में इंडिया गेट के पास प्रिसेंज गार्डन में एक सभा को संबोधित किया।
  •  जवाहरलाल नेहरू ने ऐतिहासिक भाषण ट्रिस्ट विद डेस्टिनी 14 अगस्त की मध्यरात्रि को वायसराय लॉज (मौजूदा राष्ट्रपति भवन) से दिया था। तब नेहरू प्रधानमंत्री नहीं बने थे. इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना, लेकिन गांधी उस दिन नौ बजे सोने चले गए थे।
  •  15 अगस्त 1854 को ईस्ट इंडिया रेलवे ने कोलकाता से हुगली तक पहली  यात्री ट्रेन चलाई थी।
  • 15 अगस्त 1872 को महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था। जिन्होंने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने की लड़ाई में शामिल थे।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के स्वाधीनता का नेतृत्व महात्मा गांधी जी के द्वारा किया गया था। लेकिन जब भारत देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी जब गांधी जी इस खुशी के अवसर में मौजूद नहीं थे।

    अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button