सामाजिक

इस्लाम धर्म में यह सब करना है जरुरी , जाने क्या ?

जाने इस्लाम धर्म से जुड़ी कुछ खास बातें 


 इस्लाम में रमजान का महीना काफी पवित्र माना जाता है. अब 6  मई से रमजान शुरू होने वाले है जब सभी मुस्लिम रोज़ा रखते है खुदा की इबादत करते है और सभी बुरी आदतों को खुद से दूर रखते  है. लेकिन कुछ बाते ऐसी है जो आप इस्लाम  के बारे में नहीं जानते है तो चलिए आज हम आपको बताते  है इस्लाम से जुड़ी  यह कुछ ख़ास बातें:  

इस्लाम में यह सब करना है जरुरी :

1. इस्लाम में कलमा पढ़ना जरुरी है जो आपको यह एहसास दिलाता है कि अल्लाह एक है और मुहम्मद साहब उनके रसूल हैं

2.हर रोज पाँचो वक़्त  की नमाज़ भी पढ़नी फ़र्ज़ यानि जरुरी है.

3. रमज़ान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना माना जाता है.  इसमें महीने भर केवल सूर्यास्त के बाद 1 बार खाना खाने का नियम होता है. 

4 मक्का और मदीना  इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ स्थानों में से है

अब जानते है की आखिर इस्लाम धर्म  है क्या और  इसके  प्रवर्तक कौन थे?

इस्लाम जो है वो एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है शान्ति को अपनाना साथ ही इस्लाम धर्म का मूल स्वरूप  है एक ऐसा धर्म, जिसके जरिए एक इंसान दूसरे इंसान के साथ प्रेम और अहिंसा से भरा व्यवहार कर ईश्वर की पनाह लेता है.आपको बता दे इस्लाम धर्म के जो प्रवर्तक थे वो हजरत  मोहम्मद  साहब थे. ऐसा बताया जाता है कि जब भारत में हर्षवर्धन और पुलकेशियन का शासन था तब हजरत मुहम्मद अरब देशों में इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे इस तरह से इस्लाम धर्म का उदय  हुआ.

साथ ही जिस तरह से हिन्दुओ की ग्रन्थ “गीता” है  उसी तरह से इस्लाम की ग्रन्थ कुरान है . कुरान वह पवित्र ग्रंथ है, जिसमें हजरत मुहम्मद के पास ईश्वर के जरिए भेजे संदेश शामिल हैं

Back to top button