ऋतिक की पार्टी में लगा होटल पर 25,000 का जुर्माना!
पिछले शनिवार को ऋतिक रोशन के 42वें जन्मदिन की पार्टी मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित एक ‘फोर सीजन्स’ नाम के होटल में रखी गई थी। देर रात 3:30 बजे तक पार्टी चलने, ज्यादा आवाज़ में गाने बजने और शोर-शराबा होने के कारण आस-पास रहने वाले लोगों ने परेशान हो कर शिकायत दर्ज करा दी।
आपको बता दें, कि इस पार्टी में शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह जैसे काफी बड़े बॉलीवुड स्टार्स मौजूद थे। मुंबई के अशरफ खान ने जब ज्यादा तेज आवाज़ में गाने बजने से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई” तब पता चला कि होटल के पास देर रात तक गाने बजाने का परमिट नही है।
तो उसी पार्टी के दौरान होटल के मेनेजेर पर एक रात में ही 2 बार 12,500 रुपयों का जुर्माना लगा दिया गया। कुल मिलाकर होटल पर 25,000 का जुर्माना लगा।
एक बार रात 1:30 बजे और फिर उसके बाद 3:30 लोगो ने दो बार शिकायत दर्ज कराई, उसके बाद पुलिस वहां आई तो लेकिन बॉलीवुड स्टार्स के वहां होने से पुलिस ने वहां कोई अडचन नही डाली।