मनोरंजन

पोप का नाम लेने पर बुरे फंसे ऋतिक

बॉलीवुड के अभिनेता ऋतिक रोशन की मुश्किलें बढती हुई नज़र आ रही है। पोप को लेकर किए गए ट्वीट पर उन्हें नोटिस भेजा गया है और यह नोटिस इंडियन क्रिश्चियन वॉइस के प्रेसीडेंट अब्राहम मथाई ने भेजा है। जिसमे उन्होंने ऋतिक पर धार्मिक भावनाओं को आहात करने का आरोप लगाया है।

मथाई ने बताया कि किसी और पर निशाना साधने के लिए पोप के नाम को बीच में लाकर ऋतिक ने बिल्कुल भी सही नही किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऋतिक के बयान से ऐसा लगता है पोप ‘गे’ है। ऋतिक को माफ़ी मांगने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया गया है।

hrithik-kangana-mos

सूत्रों के मुताबिक मथार्इ ने अभी तक यह नहीं बताया कि ऋतिक के ट्वीट पर लगभग दो महीने बाद उनको कानूनी नोटिस क्‍यों भेजा गया। दिलचस्‍प बात है कि उनके वकील रिजवान सिद्दीकी कंगना रनौत के भी वकील हैं। कंगना रनौत और ऋतिक के बीच पहले से ही कानूनी लड़ाई चल रही है। बता दें, कि दो महीने पहले ऋतिक ने ट्वीट कर कहा था, ‘मीडिया जिस महिला के साथ मेरा नाम जोड़ रहा है उसके बजाय पोप से मेरा अफेयर होने के ज्‍यादा अवसर हैं। धन्‍यवाद लेकिन यह नहीं चाहिए।’

ऋतिक ने यह‍ ट्वीट कंगना रनौत से उनके अफेयर को लेकर चल रही खबरों के जवाब के रूप में किया था। कंगना ने भी ऋतिक को कानूनी नोटिस भेज रखा है। वहीं ऋतिक ने भी कंगना को माफी मांगने के लिए नोटिस भेजा है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button