हॉट टॉपिक्स

ट्रांसजेंडर Community कर रही हैं लोगों की मदद वायरल फोटोस ने जीता दिल

कहा और किस तरह लोगो की मदद कर रहे है ट्रांसजेंडर


How transgender community is helping people: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सभी लोग इस वायरस से परेशान है। और कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वायरस को रोकने के लिए भारत सरकार ने भी 21 दिन का लॉकडाउन कर रखा है। और लॉकडाउन कारण सब कुछ बंद पड़ा हुआ है इस लिए मजदूर शहरों से अपने गांवों और मूल स्थानों पर लौट रहे। इस बीच उनको बहुत सारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। ये मजदूर के लिए सबसे ज़्यादा खतरनाक और दयनीय स्थिति। मजदूर की इस स्थिति में बरेली और प्रयागराज की ट्रांसजेंडर कम्युनिटीज़ उनकी मदद के लिए आगे आई।

किस तरह ट्रांसजेंडर मदद कर रहे है  मजदूर की।

आज आप सोशल मीडिया पर बरेली और प्रयागराज के एक ट्रांसजेंडर समूह की फोटो और वीडियो देख सकते है। इसमें 50 ट्रांसजेंडर का एक समूह है जो लोगो को खाना और पानी दे रहे है। उनका मानना है की  मजदूर जो रोज कमाता और रोज खाता है उसके लिए 21 दिनों का लॉकडाउन एक बहुत बड़ी समस्या है। वो लोग चाह कर भी यहाँ नहीं रह सकते। इस लिए वो लोग अपने गांवों और मूल स्थानों पर लौट के लिए मजबूर है।

और पढ़ें: अगर आपके घर में किसी को दिखे Mild Symptoms तो ऐसे रखे ख्याल

क्या दे रहे है वो लोगो को खाने के लिए?

सोशल मीडिया से मिली रिपोर्ट से पता चलता है की ट्रांसजेंडर का ये समूह घर लौट रहे  को खाने में फल और बिस्कुट दे रहे है उनका मकसद एक किचेन सेटअप करना है जहां ये और तरीके से लोगों की मदद कर सकें। और सबको गर्म खाना खिला पाए। हालांकि वो अभी अनुमति मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं। एक माइग्रेंट मज़दूर राजेश कुमार ने बताया, की में 70 घंटों से भूखा था और इन लोगों नें मुझे खाना और पानी दिया।”
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button