स्वादिष्ट पकवान

कैसे बनायें बिना माइक्रोवेव के प्रेशर कुकर केक

इंडियन जुगाड़ : प्रेशर कुकर केक

क्या आप यह जानते हैं की आप बिना माइक्रोवेव के भी एक अच्छा और स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। हम यह केक अंडे से रहित बनाएँगे। प्रेशर कुकर इंडियन कुकिंग का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा है और जी हाँ आप इस प्रेशर कुकर में केक भी बना सकते हैं। और कोई साधारण केक ही नही आप इस तरीक़े से ऑरेंज, मैंगो, चोक्लेट किसी भी फ़्लेवर का केक अपनी अपनी पसंद से बना सकते हैं। बस हम कुकर की सीटी(whistle) और रबर रिंग हटाकर केक बनाएँगे।

आवश्यक सामग्री

 

  • मैदा       :    ½ कप
  • बेकिंग पाउडर :   1 छोटी चम्मच
  • वनिला एसेन्स :  1 छोटी चम्मच
  • बटर      :     ¼ कप
  • काजू व बादाम : आवश्यकतानुसार
  • कंडेन्सड मिल्क : ¾ कप
कैसे बनायें बिना माइक्रोवेव के ही केक
प्रेशर कुकर केक

विधि

  • एक पैन या बर्तन में बटर डालकर उसे गैस पर रख कर पिघला लें। पिघलते ही बटर को गैस से उतार दें।
  • अब इस बटर में मैदा, बेकिंग पाउडर, वनिला एसेन्स और कंडेन्स्ड मिल्क डाल दें।
  • इस मिक्स्चर को अब हैंड ब्लेंडर की मदद से स्मूध होने तक मिक्स करें। आपका केक का बैटर तैयार है।
  • अब बेक करने के लिए एक अलूमिनियम ट्रे लें या फिर कोई माइक्रोवेव सेफ़ ट्रे भी सही रहेगी।
  • इसे अब थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें। ऐसा करने के बाद अंदर की तरफ़ बर्तन पर बराबर मात्रा में मैदा छिड़क लें। इससे केक और बर्तन के बीच में नॉन स्टिकी लेअर बन जाएगी।
  • अब इस बर्तन में केक का बैटर पलट दें। और बर्तन के किनारे पर थोड़ा हाथ मारें जिससे बैटर समतल हो जाए। ऊपर से कटे हुए काजू बादाम डाल लें।
  • केक के बर्तन के हिसाब से कुकर चुने। कुकर की तली पर नमक या मिट्टी से बेस बना लें इससे केक के जलने की सम्भावना कम होती है।
  • कुकर का ढक्कन लगाकर 2 मिनट के लिए हाई फ़्लेम पर पकाएँ और 2 मिनट के बाद कुकर की फ़्लेम को मंदी के दे।
  • इसे कम आँच पर 40-45 मिनट तक पकाएँ।
  • बाद में ढक्कन खोलकर ध्यान से इस केक को निकाल लें।
  • चेक करने के लिए टूथ्पिक का इस्तेमाल करें यदि वह बिलकुल साफ़ बाहर निकले तो आपका केक तैयार है।
  • आप इसे ठंडा के के या रूम टेम्प्रेचर पर सर्व कर सकते हैं अपनी पसंदीदा आइसिंग के साथ।

 

विशेष: कुकर की सीटी और रब्बर याद से हटा दें।

Back to top button